Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में ChatGPT ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित, कंपन ने स्वीकारी समस्या

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 04:23 AM (IST)

    लोकप्रिय AI चैटबॉट चेैटजीपीटी मंगलवार को अमेरिका में बड़े पैमाने पर ठप्प हो गया, जिससे हजारों उपयोगकर्ताओं को सेवा में बाधा आई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

     चैटजीपीटी मंगलवार को अमेरिका में बड़े पैमाने पर ठप हो गया (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय AI चैटबॉट चैटजीपीटी मंगलवार को अमेरिका में बड़े पैमाने पर ठप हो गया, जिससे हजारों उपयोगकर्ताओं को सेवा में बाधा आई। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com के अनुसार, अमेरिकी समयानुसार दोपहर करीब 3:25 बजे तक 12,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने चैटजीपीटी के साथ समस्याओं की शिकायत दर्ज की थीं।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, समस्या दोपहर 3 बजे के आसपास शुरू हुई, जब यूजर्स को "elevated error rates" का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने मैसेज जनरेट न होने, कनेक्शन एरर और प्लेटफॉर्म एक्सेस में दिक्कत की बात कही। OpenAI की आधिकारिक स्टेटस पेज पर भी दो मुद्दों की पुष्टि की गई:

    OpenAI ने बताया कि उन्होंने समस्या की पहचान कर ली है और मिटिगेशन (समाधान) पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही सेवा बहाल करने की कोशिश कर रही है।

    Downdetector के डेटा से पता चला कि ज्यादातर शिकायतें अमेरिका से आईं, हालांकि कुछ वैश्विक रिपोर्ट्स भी सामने आईं। पीक समय पर 12,000+ से ज्यादा इंसिडेंट्स दर्ज हुए, जो सामान्य से कई गुना अधिक थे। शाम तक कुछ रिपोर्ट्स में सुधार दिखा, लेकिन पूरी तरह से सेवा सामान्य होने की पुष्टि नहीं हुई थी।

    यह आउटेज ऐसे समय आया है जब OpenAI नए मॉडल्स (जैसे GPT-5.2) पर काम कर रहा है और पुराने मॉडल्स को रिटायर करने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे बैकएंड में कुछ तकनीकी चुनौतियां आ सकती हैं।