ट्रंप से ज्यादा लोगों को चिनफिंग पर भरोसा, लोकप्रियता में भी अमेरिका से आगे निकला चीन; रिपोर्ट में दावा
प्यू रिसर्च सेंटर के 2026 के सर्वे में खुलासा हुआ है कि कई देशों में अमेरिका के मुकाबले चीन और शी चिनफिंग को अधिक सकारात्मक माना जा रहा है। ...और पढ़ें

चीन की छवि अमेरिका के मुकाबले सकारात्मक-रिपोर्ट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच दुनिया में किसकी छवि बेहतर है, इसको लेकर Pew Research Center ने 2026 की शुरुआत में एक बड़ा सर्वे किया। इस सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि अब कई देशों में अमेरिका के मुकाबले चीन को ज्यादा सकारात्मक नजरिए से देखा जा रहा है।
सर्वे में पता चला है कि लोग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के मुकाबले चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग को ज्यादा सकारात्मक मानते हैं।
Pew ने 8 फरवरी से 13 मई 2026 के बीच 36 देशों के 42,151 लोगों से बात की। 2002 से Pew Research Center इस तरह के सर्वे कर रहा है, पहली बार ऐसा हुआ है कि 36 में से 25 देशों में लोगों ने कहा कि उनकी राय चीन के बारे में अमेरिका से बेहतर है। यानी ज्यादातर देशों में चीन की छवि सुधरी है तो वहीं अमेरिका की छवि में गिरावट आई है।
किन देशों में क्या बदलाव?
स्पेन, इंडोनेशिया, इटली, ग्रीस और कनाडा में चीन के प्रति राय में सबसे बड़ा सुधार हुआ है। वहीं कनाडा और मेक्सिको जैसे अमेरिका के पड़ोसी देश भी अब चीन को अमेरिका से ज्यादा सकारात्मक मानते हैं।
महज 6 देश ऐसे बचे हैं जो आज भी चीन के मुकाबले अमेरिका को बेहतर मानते हैं। जिनमें पोलैंड, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, भारत, जापान और इजरायल शामिल हैं। यह सभी देश अमेरिका के पुराने सहयोगी हैं।
चीन को सबसे अच्छी रेटिंग एशिया-पैसेफिक और विकासशील देशों से मिली। पाकिस्तान, इंडोनिशया, मलेशिया, नाइजीरिया और तुर्की में चीन को लेकर लोगों की राय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
वहीं यूरोप और एशिया के कुछ अमीर देशों में अब भी चीन को लेकर संदेह है। लेकिन वहां भी अमेरिका के प्रति पहले जैसी अच्छी राय नहीं रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय होने के बावजूद वहां लोग चीन को सकारात्मक मानते हैं।
खबरें और भी
ट्रंप और शी चिनफिंग में कौन आगे?
Pew के सर्वे में लोगों से पूछा गया कि दुनिया के मामलों में सही काम करने को लेकर डोनल्ड ट्रंप और शी चिनफिंग पर कितना भरोसा है। ज्यादातर देशों में दोनों का स्कोर 50 प्रतिशत से कम रहा। इससे यह पता चलता है कि लोग दोनों नेताओं के फैसलों को लेकर संदेह में हैं।
फिर भी ट्रंप की तुलना में शी पर ज्यादा देशों ने भरोसा जताया। 36 में से 22 देशों में लोगों को शी चिनफिंग ज्यादा पसंद आए. इसमें कनाडा, मेक्सिको, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे बड़े देश शामिल हैं। पाकिस्तान में शी को सबसे ज्यादा 83 प्रतिशत भरोसा मिला, जबकि जापान में सिर्फ 7 प्रतिशत।
ट्रंप को सबसे ज्यादा समर्थन फिलीपींस में 68 प्रतिशत मिला, और सबसे कम वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में सिर्फ 4 प्रतिशत रिसर्चर का कहना है कि लोग ट्रंप के बारे में बहुत सख्त राय रखते हैं, या तो बहुत अच्छे या बहुत बुरे। वहीं शी के बारे में राय उनती साफ नहीं है।
आजादी और दखल का मुद्दा
एक क्षेत्र जहां अमेरिका आज भी आगे है वो है व्यक्तिगत आजादी का सम्मान। 10 साल से Pew ये सवाल पूछ रहा है। अमेरिका का स्कोर यहां हमेशा बेहतर रहा है। लेकिन 2021 के बाद से ये अंतर तेजी से कम हुआ है।
स्वीडन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटनी जैसे देशों में अब 25 प्रतिशत तक कम लोग मानते हैं कि अमेरिका सरकार आजादी का सम्मान करती है। वहीं कुछ देशों में चीन के लिए ये आंकड़ा थोड़ा बढ़ा है। मेक्सिको में 35 प्रतिशत लोग मानते हैं कि चीन आजादी का सम्मान करता है, जबकि अमेरिका के लिए यह मात्र 20 प्रतिशत है।
वहीं विदेशों में दखन के मामले में अमेरिका को अब भी ज्यादा दखल देने वाला माना जाता है। 75 प्रतिशत लोगों ने कहा कि अमेरिका दूसरे देशों के मामलों में बहुत दखल देता है। चीन के लिए यह आंकड़ा महज 45 प्रतिशत है।
वहीं Gallup के सर्वे में भी इसी तरह के नतीजे सामने आए हैं। सर्वे के अनुसार, चीन के ग्लोबल लीडरशिप रेटिंग में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। ये अंतर पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा है।
सर्वे के नतीजों यह बताते हैं कि दुनिया के नजरिए में बड़ा बदलाव आया है। कई देशों में चीन और शी चिनफिंग को अमेरिका और ट्रंप के मुकाबले ज्यादा सकारात्मक माना जा रहा है। हालांकि दोनों देशों और दोनों नेताओं पर लोगों का भरोसा अभी भी सीमित है।