विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत दौरे पर वॉशिंगटन राज्य के मेयरों का प्रतिनिधिमंडल

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:09 AM (IST)

वॉशिंगटन राज्य के सात शहरों के मेयरों का एक प्रतिनिधिमंडल मजबूत संबंध और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के लिए एक सप्ताह के भारत दौरे पर है।

भारत दौरे पर अमेरिकी मेयर।

भारत दौरे पर अमेरिकी मेयर।

HighLights

  1. वॉशिंगटन मेयरों का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर।

  2. मजबूत संबंध और दीर्घकालिक साझेदारी का लक्ष्य।

  3. नई दिल्ली, भुवनेश्वर, मुंबई का दौरा करेगा दल।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राज्य वॉशिंगटन के सात शहरों के मेयरों का एक प्रतिनिधिमंडल मजबूत संबंध और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के लिए एक सप्ताह के भारत दौरे पर है। यह अपनी तरह की पहली पहल है।

वाशिंगटन राज्य की सिनेटर टीना ओरवाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई का दौरा करेगा। सिएटल स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को एक पोस्ट में कहा, 'अद्भुत भारत की सुखद यात्रा: वाशिंगटन राज्य के मेयरों का पहला प्रतिनिधिमंडल।'

उसने कहा, 'वॉशिंगटन राज्य की सीनेटर माननीय टीना ओरवाल के नेतृत्व में मेयरों का एक प्रतिनिधिमंडल पहली बार भारत दौरे पर निकला है। यह प्रतिनिधिमंडल रविवार सिएटल से रवाना हुआ।11 से 18 अक्टूबर तक के इस दौरे में नई दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई शामिल हैं।'

प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?

प्रतिनिधिमंडल में केंट की मेयर डाना राल्फ, टुकविला के मेयर थामस मैकलियोड, इसाक्वा के मेयर मार्क मुललेट, मुकिल्टियो के मेयर जोसेफ मरीन, ड्यूपोंट के मेयर रोनाल्ड जे फ्रेडरिक, यूनिवर्सिटी प्लेस के मेयर स्टैनली एल के फ्लेमिंग और सी-टैक के मेयर मोहम्मद एगल शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में ड्यूपोंट के पार्षद जुगल ठाकर, यूनिवर्सिटी प्लेस की कार्यवाहक मेयर डेनिस मैकक्लस्की, केंट की पार्षद टोनी ट्राउटनर और केंट के आर्थिक विकास निदेशक कर्ट हैन्सन भी शामिल हैं।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।)