Trending

    ट्रंप की गर्दन पर दिखा लाल निशान, व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने बताई असली वजह

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 09:40 PM (IST)

    डोनल्ड ट्रंप की गर्दन पर दिखे लाल निशान ने उनकी सेहत पर चर्चा छेड़ दी थी। व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन बारबाबेला ने स्पष्ट किया कि यह एक सामान्य त्वचा नि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डोनल्ड ट्रंप की गर्दन पर दिखे लाल निशान(रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गर्दन के दाहिने हिस्से पर नया लाल दाग देखकर लोगों में उनकी सेहत को लेकर चर्चा छिड़ गई है। सोमवार को मेडल ऑफ ऑनर समारोह के दौरान राष्ट्रपति की शर्ट के कॉलर से ऊपर एक लाल निशान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

    व्हाइट हाउस के निजी चिकित्सक डॉ. शॉन बारबाबेला ने सीएनएन को दिए बयान में स्पष्ट किया कि यह दाग किसी गंभीर बीमारी का नहीं, बल्कि एक सामान्य प्रिवेंटिव स्किन ट्रीटमेंट वाली क्रीम के इस्तेमाल से हुआ है।

    ट्रंप की गर्दन पर कैसा लाल निशान?

    डॉ. बारबाबेला ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप अपनी गर्दन के दाहिने हिस्से पर एक बहुत सामान्य क्रीम लगा रहे हैं, जो त्वचा की बीमारी की रोकथाम के लिए है। यह इलाज सिर्फ एक हफ्ते का है और लालिमा कुछ हफ्तों तक रह सकती है।"

    डॉक्टर ने यह नहीं बताया कि राष्ट्रपति को यह इलाज क्यों लेना पड़ा और न ही क्रीम का नाम या वजह बताई गई। व्हाइट हाउस ने भी इस पर कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

    समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप शर्ट पहने नजर आए, जहां दाग कान के नीचे तक फैला दिख रहा था। यह देखकर कई लोगों ने उनकी उम्र और सेहत पर सवाल उठाए। ट्रंप अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने पद की शपथ ली है।

    पहले भी हाथों पर नीले निशान को लेकर सवाल उठ चुके हैं। ट्रंप ने खुद बताया था कि बार-बार हाथ मिलाने और डॉक्टर की सलाह से ज्यादा एस्पिरिन लेने की वजह से ऐसे निशान पड़ जाते हैं, क्योंकि एस्पिरिन खून को पतला करती है।

    ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ

    पिछले साल ट्रंप ने वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में दो बार मेडिकल जांच कराई थी। एक जांच में कार्डियोवैस्कुलर इमेजिंग भी हुई थी। डॉ. बारबाबेला लगातार कहते आ रहे हैं कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। दिसंबर में उन्होंने लिखा था कि ट्रंप कुल मिलाकर स्वस्थ्य हैं।

    कुछ डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है कि ऐसी स्किन को ठिक करने वाली अक्सर सूरज की वजह से होने वाली प्री-कैंसर त्वचा की स्थिति को रोकने के लिए इस्तेमाल होती है, जो बुजुर्गों में आम है।

    हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस पर कोई पुष्टि नहीं की है। राष्ट्रपति ट्रंप की सेहत पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि वे दुनिया की सबसे ताकतवर कुर्सी पर बैठे हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि सब कुछ सामान्य है और कोई चिंता की बात नहीं।