विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक की मौत, 15 लापता

Updated: Tue, 01 Sep 2026 04:00 AM (IST)

अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग लापता हैं।

ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक की मौत।

ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक की मौत।

HighLights

  1. ग्रैंड कैन्यन में अचानक आई बाढ़ से एक की मौत।

  2. बाढ़ के कारण 15 लोग लापता, तलाश जारी।

  3. पार्क में पानी की आपूर्ति बाधित, रात में ठहरने पर रोक।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में अचानक आई बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग लापता हो गए। बाढ़ के कारण हाइकर्स को हेलीकाप्टर से निकालना पड़ा।

नेशनल पार्क सर्विस ने रविवार देर रात (स्थानीय समय) बताया कि वह ऐसे लोगों की तलाश कर रही है, जो उन हाइकर्स या बैकपैकर्स के बारे में जानते हों जो ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच इलाके में थे। हाइकर्स और बैकपैकर्स दोनों यात्रा के शौकीन होते हैं, लेकिन उनकी सफर की अवधि और सामान आदि में अंतर होता है।

ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क की प्रवक्ता जोएल बेयर्ड ने कहा, "ये वे लोग थे जो या तो कैन्यन में बैककंट्री यात्रा पर थे या नार्थ काइबाब/फैंटम रेंच इलाके में डे-हाइकिंग कर रहे थे।"

बैककंट्री का अर्थ ऐसा दूरदराज, ग्रामीण या पहाड़ी इलाका होता है जो शहरों से बहुत दूर, जनसंख्या रहित और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला होता है। डे-हाइकिंग का मतलब एक ऐसी पैदल यात्रा या ट्रेकिंग से है, जो एक ही दिन में पूरी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि कैन्यन से पार्क तक पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे पानी के इस्तेमाल पर कड़े प्रतिबंध लगाने पड़े हैं। दिन के समय घूमने की अनुमति रहेगी, लेकिन सोमवार (स्थानीय समय) से रात में ठहरने की सुविधाएं बंद हो जाएंगी।