विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन में भीषण बाढ़, 20 लोग लापता और 62 का रेस्क्यू; तूफान का अलर्ट जारी

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:53 AM (IST)

अमेरिका के ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में भीषण तूफान और बाढ़ से भारी तबाही मची है। बाढ़ में कम से ...और पढ़ें

HighLights

  1. ग्रैंड कैन्यन में भीषण बाढ़ से 15 लोग लापता।

  2. राष्ट्रीय उद्यान सेवा ने 62 लोगों को सुरक्षित बचाया।

  3. आगे भारी बारिश और चट्टान खिसकने का अलर्ट।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के एरिजोना स्थित ग्रैंड कैन्यन नेशनल पार्क में आए भीषण तूफान और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई हुई है। बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन ने अब तक 62 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ग्रैंड कैन्यन में आए तूफानों के बाद शनिवार को ब्राइट एंजेल कैन्यन और फैंटम रेंच क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई। ग्रैंड कैन्यन और फैंटम रेंच क्षेत्र में पानी के तेज बहाव ने बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया है और कई पैदल पुलों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

भारी तूफान की आशंका

रविवार दोपहर तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं थी, लेकिन राहत व बचाव का कार्य जारी है, वहीं, मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश, चट्टान खिसकने और भारी तूफान की आशंका जताई है।

पार्क रेंजरों ने चेतावनी दी है क बारिश होने पर अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड), मलबा बहने और चट्टानें खिसकने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, जिससे रास्तों (पगडंडियों) और नदी का जलस्तर और भी बिगड़ सकता है।

कई पैदल पुल टूटे

अचानक आई बाढ़ से ब्राइट एंजेल क्रीक पर बने लगभग कई पैदल पुल टूट गए, जिससे ट्रैकर्स और पैदल यात्रियों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया।

'एसोसिएटेड प्रेस' के मुताबिक, पानी के तेज बहाव ने नाले के तल को चौड़ा कर दिया और वहां एक नए, नाले में पानी का तेज बहाव देख ऐसा लग रहा है, मानो कोई झरना बह रहा हो।

मलबे की वजह से काली पड़ने लगी नदी

इस भयावह स्थिति का अनुभव साझा करते हुए पर्वतारोही डेविड ग्रेगरी ने 'सीएनएन' को बताया, "हमें कुछ गड़बड़ होने का अहसास तब हुआ, जब हमारे कैंप के पास से गुजर रही छोटी नदी अचानक मलबे की वजह से काली पड़ने लगी और उसका बहाव बेहद तेज हो गया।" बाद में उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा निकाला गया और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

नेशनल पार्क सर्विस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास प्रभावित इलाकों में मौजूद पैदल यात्रियों या बैकपैकर्स की जानकारी हो, तो वे तुरंत उनकी हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- अमेरिका: कैलिफोर्निया में दो मलयाली महिलाओं की हत्या, हिरासत में दोस्त