Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूयॉर्क में बग्घी बैन करने की मांग, भारतीय किशोर की मौत के बाद पिता ने तोड़ी चुप्पी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 09:20 PM (IST)

    न्यूयॉर्क में बग्घी से गिरकर भारतीय किशोर रोमांच महाजन की मौत के बाद उनके पिता दीपक महाजन ने सिटी काउंसिल से बग्घी पर रोक लगाने की अपील की है। ...और पढ़ें

    न्यूयॉर्क में बग्घी हादसे में हुई थी भारतीय छात्र की मौत

    न्यूयॉर्क में बग्घी हादसे में हुई थी भारतीय छात्र की मौत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। अमेरिका में मां को बचाने की कोशिश में बग्घी से गिरकर जान गंवाने वाले भारतीय किशोर के पिता दीपक महाजन ने न्यूयार्क सिटी काउंसिल से बग्घी पर रोक लगाने की अपील की। पिता दीपक महाजन ने बुधवार (स्थानीय समय) को सिटी काउंसिल से कहा, "अभी कार्रवाई करें।"

    यह बात उन्होंने तब कही जब एक पैनल उनके बेटे रोमांच के नाम पर प्रस्तावित कानून पर विचार कर रहा था।

    रोमांच की पिछले महीने सेंट्रल पार्क में मौत हो गई थी। आंसू रोकते हुए उन्होंने कहा कि अगर काउंसिल ने पिछले साल प्रस्तावित कानून को मंजूरी दे दी होती, तो बग्घी एक जून 2026 को बंद हो जातीं और उनका बेटा आज जिंदा होता।

    रोमांच अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ न्यूयॉर्क घूमने गया था। परिवार ने पार्क में बग्घी की सवारी की। बग्घी चलाने वाला जब उनकी तस्वीर लेने के लिए नीचे उतरा, तो घोड़ा अचानक भागने लगा, जिससे रोमांच की मां प्रिया महाजन, गाड़ी से नीचे गिर गईं। रोमांच अपनी मां को बचाने के लिए नीचे कूदा, लेकिन उसका सिर ज़मीन से टकराया और सिर में लगी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।

    (न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

    खबरें और भी