विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैलिफोर्निया में केरल की दो महिलाओं की हत्या, दोस्त ने ही मार दिया चाकू

Updated: Mon, 31 Aug 2026 08:58 PM (IST)

कैलिफोर्निया के मिलपिटास में केरल की दो महिलाओं, एन मैरी मैथ्यू और अंजना हरि की हत्या कर दी गई है।

अमेरिका में केरल की दो महिलाओं की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

अमेरिका में केरल की दो महिलाओं की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कैलिफोर्निया के मिलपिटास में दो केरल महिलाओं की हत्या।

  2. एन मैरी मैथ्यू को चाकू मारा, अंजना हरि को कार से टक्कर।

  3. पुलिस ने पीड़ितों की दोस्त अनीला को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कैलिफोर्निया में केरल की दो महिलाओं एन मैरी मैथ्यू और अंजना हरि की हत्या हुई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पीड़ितों की जान-पहचान वाली एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने कुछ दिन पहले ही अपने परिवारों के साथ मिलकर ओणम मनाया था। यह घटना 28 अगस्त को कैलिफोर्निया के मिलपिटास शहर में हुई।

कैलिफोर्निया में केरल की दो महिलाओं की हत्या

तिरुवनंतपुरम के केशवदासपुरम की रहने वाली 40 वर्षीय एन मैरी मैथ्यू को कथित तौर पर मिल क्रीक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स के एक अपार्टमेंट के अंदर चाकू मारा गया। 

वहीं इस घटना के बाद, त्रिशूर के मुडिक्कोड की रहने वाली 35 वर्षीय अंजना हरि को कॉम्प्लेक्स के पार्किंग एरिया में कार से टक्कर मारी गई।

मिलपिटास पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों को सबसे पहले मिल क्रीक अपार्टमेंट के पास डिक्सन लैंडिंग रोड पर हिट-एंड-रन की सूचना मिली थी। जब वे वहां पहुंचे, तो उन्हें पार्किंग लॉट में एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि टक्कर के तुरंत बाद एक नीली SUV वहां से चली गई थी।

घटना की जांच के दौरान अधिकारियों ने चश्मदीदों की बात से मेल खाने वाली एक SUV का पता पास के कार पार्क में लगाया।

दोस्त ने ही कर दी हत्या?

न्यूज एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ितों के रिश्तेदारों ने हिरासत में ली गई महिला की पहचान कोट्टायम के मूननिलावु की रहने वाली 32 वर्षीय अनीला के तौर पर की है।

बताया जा रहा है कि अनीला, केरल की दोनों महिलाओं की दोस्त थी और माना जाता है कि वह भी अपने परिवार के साथ उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहती थी।

अंजना के रिश्तेदार विनोद ने मीडिया को बताया कि हालांकि परिवार वाले वीडियो कॉल के जरिए एन को जानते थे, लेकिन वे अनीला से कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले थे। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों महिलाएं अलग-अलग नौकरियों में थीं।

अनीला ने अपनी दोस्तों को क्यों मारा, इस बारे में अभी तक कोई मकसद पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने आरोपों के बारे में और जानकारी जारी नहीं की है।

यह भी पढ़ें- 'वेनेजुएला का पुनर्जन्म होगा', ट्रंप की कैद में कैसे दिख रहे हैं निकोलस मादुरो? 240 दिन बाद सामने आई तस्वीर