'भारत में विरोध-प्रदर्शनों की फंडिंग कर रहे जॉर्ज सोरोस', अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का बड़ा दावा
अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने दावा किया है कि भारत में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को अरबपति जॉर्ज सोरोस से फंडिंग ...और पढ़ें

अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन का बड़ा दावा (फोटो-सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने आरोप लगाया कि भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के लिए अरबपति जार्ज सोरोस फंडिंग कर रहे हैं।
उन्होंने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया, लेकिन कहा, "यह कोई छिपी हुई बात नहीं है।" उन्होंने कहा कि दीपके ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि जार्ज सोरोस उनके फंड देने वाले हैं, और वे उन्हें भारत में अपनी सारी अजीबोगरीब हरकतें करने के लिए पैसे दे रहे हैं।"
यह वीडियो बुधवार को एक्स पर किए गए उनके पोस्ट से आगे की बात है। उस पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया था कि सीजेपी को अमेरिका के कुछ चुनिंदा लोगों से फंडिंग मिल रही, हालांकि न तो दीपके का नाम लिया था और न ही किसी दानदाता का। उल्लेखनीय है अरबपति जार्ज सोरेस भारत के प्रति अरसे से दुर्भावनापूर्ण रवैया रखते हैं। आमचर्चा है कि वे मौजूदा सरकार को अपने अनुकूल नहीं मानते हैं।
गायिका ने कहा, "दीपके मैं सीधे आपसे बात कर रही हूं। अगर आप लोगों को एकजुट करने की क्षमता का इस्तेमाल अच्छे कामों में करें, तो आप भारत में बड़ी ताकत बन सकते हैं।" उन्होंने सलाह दी आप प्रधानमंत्री और भारत के नेतृत्व के साथ बैठकर अपने विचार रचनात्मक ढंग से साझा करे। उन्होंने कहा, "जब विरोध-प्रदर्शनों का यह दौर खत्म हो जाएगा, तो आपको कोई याद नहीं रखेगा।"
मिलबेन ने राहुल गांधी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और दीपके का व्यक्तित्व या नेतृत्व ऐसा नहीं है जो विपक्ष से परे जाकर काम करना चाहे (यानी प्रधानमंत्री और मौजूदा सरकार के साथ मिलकर काम करना) और अपने विरोध-प्रदर्शनों के जरिए वे देश में किसी तरह की एकता भी नहीं ला रहे हैं।" वे कोई समाधान भी पेश नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार, भारत में हो रहे इन विरोध-प्रदर्शनों में कोई ठोस बात नहीं है।"
(न्यूज एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
