न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के बिगड़े बोल, नेल्सन मंडेला से की उमर खालिद की तुलना; लोग हैरान
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला का उल्लेख करते हुए दिल्ली दंगा मामले में आरोपित उमर खालिद का नाम लिया ...और पढ़ें

नेल्सन मंडेला ग्लोबल लीडरशिप फोरम को ममदानी ने संबोधित किया
HighLights
नेल्सन मंडेला ग्लोबल लीडरशिप फोरम को ममदानी ने संबोधित किया
दिल्ली दंगा मामले में आरोपित है उमर खालिद जो जेल में बंद है
पीटीआई, न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला का उल्लेख करते हुए दिल्ली दंगा मामले में आरोपित उमर खालिद का नाम लिया, जिसके बाद उनके बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई।
ममदानी ने यह टिप्पणी न्यूयॉर्क सिटी टाउन हाल में आयोजित नेल्सन मंडेला ग्लोबल लीडरशिप फोरम के दौरान अपने संबोधन में की।
अपने भाषण में ममदानी ने कहा कि नेल्सन मंडेला की विरासत आज भी न्याय, लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए होने वाले आंदोलनों में जीवित है।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि समय बीतने के बाद कई लोग अन्याय का विरोध करने का दावा करते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति की वास्तविक प्रतिबद्धता का आकलन इस बात से होता है कि वह कठिन समय में किस पक्ष के साथ खड़ा रहता है।
ममदानी ने अपने संबोधन में फलस्तीनी बाल रोग विशेषज्ञ हुसाम इदरीस अबू सफिया के साथ उमर खालिद का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उमर खालिद पिछले छह साल से हिरासत में हैं।
ममदानी ने दावा किया कि उन पर लगाए गए आतंकवाद संबंधी आरोप उसी प्रकार के हैं, जैसे कभी नेल्सन मंडेला पर लगाए गए थे। उनके इस बयान पर इंटनेट मीडिया और राजनीतिक हलकों में लोग हैरानी जता रहे हैं।