विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं', Nvidia में जेनसन की वापसी, CEO हुआंग बोले- भरोसे के लिए थैंक्स

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:43 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2026 10:18 PM (IST)

इस्तीफे के दो हफ्ते से भी कम समय में एनवीडिया ने जेनसन हुआंग को फिर से प्रेसिडेंट व CEO बना दिया है। बोर्ड को अमेरिकी सरकार से सुरक्षा भरोसा मिला है, हालांकि जासूसी मामले की जांच अभी भी जारी रहेगी।

जेनसन हुआंग (File Photo)

जेनसन हुआंग (File Photo)

HighLights

  1. एनवीडिया बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को बहाल किया।

  2. वे प्रेसिडेंट, सीईओ और बोर्ड डायरेक्टर बने।

  3. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हुआ।

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया की दिग्गज चिप और एआई कंपनी Nvidia के सह-संस्थापक जेनसन हुआंग एक बार फिर कंपनी की कमान संभालने जा रहे हैं। इस्तीफा देने के दो हफ्ते से भी कम समय में कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रेसिडेंट, सीईओ (CEO) और बोर्ड डायरेक्टर के पद पर बहाल करने का फैसला किया है।

बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि हुआंग के साथ कई दौर की बैठकों के बाद वे उनकी स्पष्टवादिता और नेतृत्व क्षमता से पूरी तरह संतुष्ट हैं। इसके साथ ही, अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले फीडबैक के बाद बोर्ड ने भरोसा जताते हुए कहा है कि हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

पिछले हफ्ते ही बोर्ड ने वापसी से किया था इनकार

बता दें कि एनवीडिया बोर्ड का यह कदम अपने ही पुराने रुख से 180 डिग्री का यू-टर्न है। इससे पहले 12 नवंबर को हुआंग ने 33 साल तक सीईओ रहने के बाद पद छोड़ दिया था।

यह कदम उन रिपोर्ट्स के सामने आने के कुछ दिनों बाद उठाया गया था, जिनमें कहा गया था कि वे एक विदेशी खुफिया अभियान के निशाने पर थे और उनका नाम एक ऐसी महिला से जोड़ा गया था जिसे अमेरिकी अधिकारी चीन की जासूसी एजेंसी से जुड़ा मानते हैं।

हुआंग के बाद कोलेट बने थे अंतरिम सीईओ

हुआंग के जाने के बाद कंपनी की सीएफओ (CFO) कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया गया था और नए सीईओ की तलाश के लिए एक बड़ी रिक्रूटमेंट फर्म को भी काम सौंपा गया था। पिछले मंगलवार को ही तीसरी तिमाही के नतीजों की बैठक में बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने साफ कहा था कि बोर्ड की हुआंग को वापस लाने की कोई योजना नहीं है।

दूसरी ओर, हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि यदि बोर्ड चाहेगा तो उन्हें वापसी कर खुशी होगी। हालांकि गौर करने वाली बात यह भी है कि एलन मस्क समेत टेक जगत की कई हस्तियों ने भी सार्वजनिक रूप से उनकी बहाली की मांग की थी।

वापसी पर क्या बोले चेयरमैन?

हुआंग की वापसी के फैसले के बाद बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए जेनसन ही सही व्यक्ति हैं और उनकी बहाली हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने अंतरिम सीईओ के रूप में काम करने के लिए कोलेट क्रेस का आभार भी जताया, जो अब फिर से एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और सीएफओ की जिम्मेदारी संभालेंगी।

हुआंग ने कंपनी का जताया आभार

दूसरी ओर Nvidia में वापसी पर जेनसन हुआंग ने कंपनी का आभार जताया। हुआंग ने कहा कि एक नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत के इस दौर में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण टेक कंपनियों में से एक का नेतृत्व करने के लिए एनवीडिया लौटकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

इसके अलावा हुआंग ने विश्वास जताने और इस पूरी प्रक्रिया में गंभीरता से विचार करने के लिए एनवीडिया बोर्ड, जोन्स, क्रेस, कर्मचारियों और अपने परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे काम पर लौटने के लिए बेताब हैं।

अभी भी जारी रहेगी जांच

हालांकि, इसके अलावा हुआंग की वापसी से इस मामले की जांच खत्म नहीं हुई है। स्वतंत्र निदेशकों की एक समिति और स्वतंत्र वकील विदेशी खुफिया रिपोर्टों की जांच जारी रखेंगे, जिसे अंत तक पूरा किया जाएगा। हुआंग ने कहा है कि वे इस जांच का पूरा समर्थन करते हैं और सहयोग करेंगे।

बोर्ड ने जताया हुआंग पर भरोसा

एएनआइ के अनुसार, एनवीडिया के बोर्ड अध्यक्ष हार्वे सी. जोन्स ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि बोर्ड का मानना है कि कंपनी के नेतृत्व के लिए हुआंग ही सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं। उन्हें वापस लाने का फैसला शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। हुआंग ने भी वापसी पर खुशी जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और नए संकल्प के साथ स्वीकार कर रहे हैं।

मस्क ने किया स्वागत, वारेन ने उठाए सवाल

हुआंग के समर्थक एलन मस्क ने भी एक्स पर उनकी वापसी का स्वागत किया। बताया गया है कि 1.80 लाख से अधिक लोगों ने आनलाइन हस्ताक्षर कर उनकी वापसी की मांग की थी। हालांकि, अमेरिकी सांसद एलिजाबेथ वारेन ने इस फैसले की तीखी आलोचना की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।