Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पेसएक्स ने मस्क की ही कंपनी एक्सएआइ का किया अधिग्रहण, विलय से इतना हो गया है कंपनी का मूल्यांकन

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 04:06 AM (IST)

    अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने उनकी ही एआइ कंपनी एक्सएआइ का अधिग्रहण कर लिया है। मस्क ने सोमवार को बताया कि एआइ और अंतरिक्ष ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्पेसएक्स ने मस्क की ही कंपनी एक्सएआइ का किया अधिग्रहण (फोटो- एक्स)

    रॉयटर, वाशिंगटन। अमेरिका के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने उनकी ही एआइ कंपनी एक्सएआइ का अधिग्रहण कर लिया है।

    मस्क ने सोमवार को बताया कि एआइ और अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को एकीकृत करने के उद्देश्य से यह अधिग्रहण किया गया है। इस विलय के बाद अंतरिक्ष क्षेत्र की कंपनी स्पेसएक्स का कुल मूल्यांकन 1.25 ट्रिलियन डालर हो गया है।

    मस्क ने कहा, 'यह केवल एक अध्यान नहीं बल्कि स्पेसएक्स और एक्सएआइ के मिशन की दिशा में एक अगली पुस्तक का प्रतीक है।'

    रॉयटर ने पिछले सप्ताह बताया था कि स्पेसएक्स और एक्सएआइ के बीच विलय पर चर्चा चल रही है, जो प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी समझौतों में एक होगा। इससे स्पेसएक्स की डाटा-सेंटर महत्वाकांक्षाओं को मजबूती मिल सकती है, क्योंकि मस्क एआइ क्षेत्र में गूगल, मेटा और ओपनएआइ जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

    समझौते से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि स्पेसएक्स का मूल्यांकन एक ट्रिलियन डालर तो एक्सएआइ का मूल्यांकन 250 अरब डालर है। जबकि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता सोमवार को किया गया।

    इससे मस्क के रॉकेट, स्टारलिंक सेटेलाइट, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स और ग्रोक एआइ चैटबाट एक छत के नीचे आ जाएंगे। मस्क ने पहले ही एक्सएआइ के साथ एक्स का विलय कर दिया है।