Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट का इंतजार बढ़ा, तकनीकी खराबी ने रोकी स्टारशिप की टेस्ट फ्लाइट

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप राकेट टेस्ट फ़्लाइट के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि कुछ इंजन चालू नहीं हो पाए, जिससे लांच को रोकना पड़ा। ...और पढ़ें

    तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्पेसएक्स स्टारशिप की टेस्ट फ्लाइट रोकनी पड़ी (फोटो- रॉयटर)

    तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्पेसएक्स स्टारशिप की टेस्ट फ्लाइट रोकनी पड़ी (फोटो- रॉयटर)

    HighLights

    1. तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्पेसएक्स स्टारशिप की टेस्ट फ्लाइट रोकनी पड़ी

    2. काउंटडाउन के दौरान आई तकनीकी दिक्कत बनी वजह

    एपी, वाशिंगटन। स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप राकेट टेस्ट फ़्लाइट के लिए उड़ान भरने ही वाला था कि कुछ इंजन चालू नहीं हो पाए, जिससे लांच को रोकना पड़ा।

    एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि स्टारशिप को दुनिया के आधे हिस्से तक अंतरिक्ष की निचली कक्षा में उड़ाने की अगली कोशिश करने से पहले उन्हें यह पता लगाना होगा कि क्या गड़बड़ हुई थी।


    यह स्टारशिप की 13वीं उड़ान होने वाली थी। 124 मीटर ऊंचे और 33 मुख्य इंजनों वाले इस रॉकेट को दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली रॉकेट माना जाता है।

    गुरुवार को स्पेसएक्स के लांच वेबकास्ट में पैड के ऊपर उड़ रहे ड्रोन से देखा गया कि तय समय से तीन सेकंड पहले इंजन चालू होने लगे थे।

    जो इंजन चालू हुए थे, वे अचानक बंद हो गए और रॉकेट पैड से ही जुड़ा रहा। लांच टीम ने तुरंत रॉकेट से ईंधन निकालना शुरू कर दिया। मस्क ने एक्स पर घोषणा की, "उम्मीद है कि कुछ दिनों में अगली लांचिंग की कोशिश होगी।"