विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में भीषण तूफान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात; 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:42 AM (IST)

अमेरिका के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सीएनएन के अनुसार पेंसिल्वेनिया में 2.13 लाख से ज्यादा, वर्जीनिया में 1.5 लाख से ज्यादा और मिसूरी में लगभग 1.2 लाख उपभोक्ता बिजली से वंचित थे।

अमेरिका में भीषण तूफान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात (फोटो- रॉयटर)

अमेरिका में भीषण तूफान, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. पेंसिल्वेनिया में 2.13 लाख से ज्यादा, वर्जीनिया में 1.5 लाख घरों की बत्ती गुल

  2.  112 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं ने पेड़ और बिजली के खंभे गिरा दिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थैंक्सगिविंग के मौके पर अमेरिका के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और तटीय बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और छुट्टियों की यात्राएं बुरी तरह बाधित हुई हैं।

9 लाख के करीब उपभोक्ता अंधेरे में

बिजली आपूर्ति पर नजर रखने वाली वेबसाइट पॉवर आउटेज के मुताबिक गुरुवार शाम तक मध्य-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में लगभग 9 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल थी।

सीएनएन के अनुसार पेंसिल्वेनिया में 2.13 लाख से ज्यादा, वर्जीनिया में 1.5 लाख से ज्यादा और मिसूरी में लगभग 1.2 लाख उपभोक्ता बिजली से वंचित थे। एबीसी न्यूज ने बताया कि वर्जीनिया में करीब 2 लाख और मैरीलैंड में 1.77 लाख घरों व कारोबारों में बिजली नहीं थी।

पूर्वी तट पर 112 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं ने पेड़ और बिजली के खंभे गिरा दिए। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार डेलावेयर, न्यू जर्सी और दक्षिण-पूर्वी पेंसिल्वेनिया में पेड़ों और बिजली लाइनों के गिरने से व्यापक बिजली कटौती हुई। मौसम विभाग ने इसे हाल के इतिहास का सबसे बड़ा थैंक्सगिविंग तूफान बताया है।

अमेरिका में 'थैंक्सगिविंग' के मौके पर तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद

अमेरिका में थैंक्सगिविंग के मौके पर आए तूफान ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। देशभर में सैकड़ों उड़ानें रद हो गईं और हजारों में देरी हो रही है। इस कारण हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

फ्लाइटअवेयर के अनुसार गुरुवार को अमेरिकी हवाई अड्डों पर 350 से अधिक उड़ानें रद हुईं और करीब 700 में देरी दर्ज की गई। अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एएए) के मुताबिक थैंक्सगिविंग के आसपास सात दिनों में 8.15 करोड़ अमेरिकी कम से कम 50 मील दूर यात्रा करने वाले थे।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने पूर्वी तट पर भारी बारिश, तेज हवाओं और बड़े पैमाने पर तटीय बाढ़ की चेतावनी दी है। इंटरस्टेट-95 कॉरिडोर पर 50 मील प्रति घंटे या उससे अधिक की हवाओं का अनुमान है। न्यू जर्सी के गवर्नर ने आपातकाल की घोषणा की है और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में भी आपात उपाय लागू किए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।