न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू से हमला: 1 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल; पुलिस ने हमलावर महिला को मारी गोली
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में एक महिला ने चाकू से दो लोगों पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी।

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू से हमला।
HighLights
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया।
हमलावर महिला को पुलिस ने गोली मारकर काबू किया।
पुलिस महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रही है।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लिए एक महिला ने दो लोगों को हमला कर दिया, जिससे एक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर महिला को गोली मार दी।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जबकि जिन दो लोगों को चाकू मारा गया था
महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रही पुलिस
खबरों के मुताबिक, पुलिस को नहीं लगता कि यह घटना आतंकवाद से जुड़ी है और वे महिला की मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं।
चहल-पहल वाला इलाका है टाइम्स स्क्वायर
मौके पर मौजूद AFP के एक पत्रकार ने देखा कि वहां बड़ी संख्या में इमरजेंसी सर्विस के लोग मौजूद थे और अधिकारी टाइम्स स्क्वायर में खून के धब्बे की जांच कर रहे थे। टाइम्स स्क्वायर पर्यटकों के लिए हमेशा चहल-पहल वाला इलाका रहता है।
हमलावर महिला को दो बार गोली मारी- प्रत्यक्षदर्शी
एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय चैनल PIX11 को बताया कि संदिग्ध महिला के हाथों में दो चाकू थे और अधिकारियों की ओर झपटने से पहले पुलिस ने उसे टेजर से काबू करने की कोशिश की थी। बिना नाम बताए उस चश्मदीद ने कहा कि उन्होंने उसे दो बार गोली मारी।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस घटना को पुलिस की गोलीबारी वाली घटना बताया और कहा कि बाद में इस बारे में प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। अभी मामले की जांच चल रही है।
(समाचार एजेंसी एएफपी के इनपुट के साथ)
