Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाषण न दिखाने वाले चैनलों पर ट्रंप भड़के, लाइसेंस रद करने की दी धमकी

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM (IST)

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस से राष्ट्र के नाम प्राइमटाइम संबोधन दिया, लेकिन प्रमुख अमेरिकी टीवी नेटवर्क एनबीसी, एबीसी और ...और पढ़ें

    भाषण न दिखाने वाले चैनलों पर ट्रंप भड़के, लाइसेंस रद करने की दी धमकी

    भाषण न दिखाने वाले चैनलों पर ट्रंप भड़के, लाइसेंस रद करने की दी धमकी

    HighLights

    1. प्राइमटाइम संबोधन का मुख्य प्रसारण नहीं करने पर ट्रंप ने साधा निशाना 

    2. विशेषज्ञों ने कहा- अमेरिकी संविधान मीडिया को प्रसारण का अधिकार देता है

    रॉयटर, न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस से राष्ट्र के नाम प्राइमटाइम संबोधन दिया, लेकिन प्रमुख अमेरिकी टीवी नेटवर्क एनबीसी, एबीसी और सीएनएन ने इसे अपने मुख्य प्रसारण प्लेटफार्म पर लाइव नहीं दिखाया।

    इससे नाराज ट्रंप ने इन चैनलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो चैनल राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण नहीं करेंगे, उनके लाइसेंस तक रद किए जा सकते हैं। उनका भाषण चार महीने बाद होने वाले मध्यावधि चुनावों की सुरक्षा पर केंद्रित था।

    ट्रंप ने कहा कि एनबीसी और एबीसी जैसे फेक न्यूज नेटवर्क ने उनके संबोधन का मुख्य प्रसारण नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने इसे जनता के साथ धोखा बताते हुए कहा कि ऐसे कदम चैनलों के लाइसेंस पर सवाल खड़े कर सकते हैं।

    हालांकि मीडिया विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी संविधान के फर्स्ट अमेंडमेंट के तहत समाचार संस्थानों को यह तय करने का अधिकार है कि वे किस सामग्री का प्रसारण करेंगे।

    एबीसी न्यूज ने स्पष्ट किया कि भाषण का प्रसारण उसके मुख्य टीवी चैनल पर नहीं किया गया, लेकिन इसे एबीसी न्यूज लाइव और एबीसी न्यूज रेडियो पर उपलब्ध कराया गया।

    वहीं, एनबीसी ने राष्ट्रपति का संबोधन अपने मुफ्त स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म एनबीसी न्यूज नाउ पर प्रसारित किया, जबकि मुख्य ब्राडकास्ट चैनल पर नहीं दिखाया। कंपनी ने इस फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

    सीएनएन ने भी कहा कि वह भाषण को समाचार कवरेज के रूप में कवर करेगा और इसकी लाइव फीड अपनी वेबसाइट तथा सब्सक्रिप्शन आधारित स्ट्रीमिंग सेवा सीएनएन आल एक्सेस पर उपलब्ध कराएगा।

    ट्रंप की पोस्ट सबसे तेज पाने के लिए एक लाख डॉलर मासिक फीसट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलाजी ग्रुप (टीएमटीजी) ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट सबसे पहले उपलब्ध कराने के लिए ग्राहकों से एक लाख डालर प्रतिमाह तक शुल्क लेने पर विचार कर रहा है।

    कंपनी ने गुरुवार को ट्रुथ एपीआइ नाम से लाइसेंस आधारित पेड डेटा फीड पेश किया है। इसके जरिए बैंक, ट्रेडिंग फर्म और अन्य संस्थागत ग्राहक ट्रुथ सोशल के 10 सबसे प्रभावशाली खातों की पोस्ट सामान्य पुश नोटिफिकेशन से पहले प्राप्त कर सकेंगे।

    खबरें और भी