विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईराक से 23 साल बाद निकली अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी, ट्रंप बोले- यह ISIS पर हमारी निर्णायक जीत

Published: Thu, 01 Oct 2026 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2026 07:03 AM (IST)

ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि इराक से आखिरी अमेरिकी सैन्य टुकड़ी निकल रही है। उन्होंने ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व ...और पढ़ें

ईराक से 23 साल बाद निकली अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी (फोटो- रॉयटर)

ईराक से 23 साल बाद निकली अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ट्रंप का ऐलान 23 साल बाद समाप्त हुई सैन्य मौजूदगी

  2. ट्रंप ने कहा कि आज मैं यह घोषणा करते हुए खुश हूं

  3. उन्होंने आतंकी संगठन आईएसआईएस पर निर्णायक जीत करार दिया

एएनआई, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को ऐलान किया कि इराक से आखिरी अमेरिकी सैन्य टुकड़ी निकल रही है।

उन्होंने ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व को औपचारिक रूप से समाप्त करने की घोषणा की और इसे आतंकी संगठन आईएसआईएस पर निर्णायक जीत करार दिया।

ट्रंप ने कहा कि आज मैं यह घोषणा करते हुए खुश हूं कि आखिरी अमेरिकी सेना इराक छोड़ रही है। हम 23 साल और अरबों डॉलर खर्च करने के बाद इराक से निकल रहे हैं। यह अमेरिका के लिए जीत है, इराक के लिए जीत है और आईएसआईएस पर निर्णायक जीत है, जिसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह अमेरिका के लिए एक महान दिन है। गलत निर्णयों की वजह से हम इस दलदल में फंसे थे, लेकिन अब यह इतिहास बन जाएगा। हम खलीफा से लड़ने आए थे। अब कोई खलीफा नहीं बचा। हम घर जा रहे हैं।

ट्रंप ने अफगानिस्तान से 2021 की वापसी से तुलना करते हुए कहा कि इस बार सैन्य उपकरण पीछे नहीं छोड़े गए और व्यवस्थित तरीके से सेना निकाली जा रही है। उन्होंने इराक के नए प्रधानमंत्री अली अल-जाइदी की तारीफ भी की।

अमेरिकी सेना 2003 में इराक में पहुंची थी। 2011 में एक बार निकली थी, लेकिन 2014 में आईएसआईएस के उदय के बाद दोबारा तैनात हुई थी। बाइडन प्रशासन ने 2024 में वापसी की योजना बनाई थी, जिसे ट्रंप प्रशासन ने लागू किया। अब अमेरिकी सेना जॉर्डन में अपना बेस शिफ्ट कर रही है।