ट्रंप की कनाडाई कंपनियों को चेतावनी, टैरिफ से बचना है तो कामकाज अमेरिका लाएं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्यापार बातचीत टूटने के बाद कनाडा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कनाडाई कंपनियों ...और पढ़ें

ट्रंप की कनाडाई कंपनियों को चेतावनी।
HighLights
ट्रंप ने व्यापार वार्ता टूटने के बाद कनाडा पर हमला बोला।
कनाडाई कंपनियों को टैरिफ से बचने अमेरिका आने को कहा।
कनाडा पर दशकों से अमेरिका को ठगने का आरोप लगाया।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्यापार बातचीत टूटने के बाद कनाडा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुझे कनाडा की कोई चीज नहीं चाहिए। साथ ही कनाडाई कंपनियों से कहा कि वे टैरिफ से बचने के लिए अपना कामकाज अमेरिका ले आएं।
ट्रंप ने कहा, "मुझे कनाडाई कारें नहीं चाहिए, पार्ट्स नहीं चाहिए, कनाडा की कोई भी चीज नहीं चाहिए। वे दशकों से हमें ठग रहे हैं, और अब यह बंद होने वाला है।"
ट्रंप ने पिछली अमेरिकी सरकारों पर ओटावा के खिलाफ सख्त रुख न अपनाने का आरोप लगाया और अपनी सरकार की विदेश नीति से इसकी तुलना करते हुए कहा, "यह काम दूसरे राष्ट्रपतियों को बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था, ठीक वैसे ही जैसे ईरान को रोकने का काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था।"
उन्होंने कहा कि कनाडा को अब कोई विशेष अधिकार नहीं मिलेगा। कनाडा के उद्योगों पर दबाव बढ़ाते हुए कहा, वे व्यापार से जुड़े जुर्माने से बचने के लिए सीमा पार करके अमेरिका आ जाएं।
उन्होंने कहा, "इनमें से कई कंपनियां ऐसी हैं जो अमेरिका के बेवकूफाना नेतृत्व के कारण सालों पहले यहां से चली गई थीं। जब आप वापस आएंगे, तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा।"
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)
