ट्रंप ने किया महायुद्ध का शंखनाद, बोले- ईरान के टॉप लीडर्स खत्म, अब शुरू होगी हमलों की तीसरी लहर
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ओवल ऑफिस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ बैठक से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज ...और पढ़ें

खामेनेई की मौत के बाद ट्रंप ने ईरान के खिलाफ तीसरी लहर का सैन्य हमला शुरू करने की चेतावनी दी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को ओवल ऑफिस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ बैठक से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल के संयुक्त अभियान "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" में "तीसरी लहर" के हमलों की चेतावनी दी है।
यह बयान सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या (ऑपरेशन के शुरुआती चरण में) के बाद आया है, जहां ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में सब कुछ खत्म कर दिया गया है और संभावित नए लीडर्स भी मारे जा चुके हैं।
ट्रंप ने कहा कि जैसा कि आप जानते हैं, पहले हमले में 49 लोग मारे गए। और मुझे लगता है कि आज नए नेतृत्व पर एक और हमला हुआ है, जो काफी बड़ा था। इसलिए उन्हें बहुत कड़ी चोट पहुंच रही है... मुझे लगता है कि तीसरी लहर आने वाली है।
उन्होंने आगे बताया कि दो लहरों में ऐसे कई लोग मारे गए जिन्हें अमेरिका नए लीडर के रूप में देख रहा था, और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बैठक पर महत्वपूर्ण हमला हुआ। ट्रंप बोले कि जिन लोगों के बारे में हमने सोचा था, उनमें से अधिकतर मर चुके हैं। अब हमारे पास एक और समूह है। रिपोर्टों के आधार पर, संभव है कि वे भी मर चुके हों।ईरान की सैन्य क्षमता पर ट्रंप का दावा
ट्रंप ने ईरान की सेना को पूरी तरह नष्ट होने का दावा किया: उनके पास नौसेना नहीं है - वह नष्ट हो चुकी है। उनके पास वायुसेना नहीं है; वह भी नष्ट हो चुकी है। उनके पास हवाई पहचान प्रणाली नहीं है; वह भी नष्ट हो चुकी है। उनका रडार नष्ट हो चुका है, और लगभग सब कुछ नष्ट हो चुका है।
अभियान का मुख्य उद्देश्य ईरान की परमाणु क्षमता, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम और शासन को उखाड़ फेंकना बताया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि युद्ध 4-5 हफ्तों तक चल सकता है, लेकिन अमेरिका हमेशा के लिए लड़ सकता है।
ईरान और सहयोगियों का जवाबी हमला
ईरान ने जवाब में बहरीन, कुवैत और यूएई में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागे हैं। रियाद में अमेरिकी दूतावास भी निशाने पर आया। हिज्बुल्लाह ने खामेनेई की मौत का बदला लेते हुए इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
विरोधाभासी बयान: ट्रंप ने कहा – "मैंने इजरायल को मजबूर किया"
ट्रंप प्रशासन के बयानों में विरोधाभास दिखा। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका ने इजराइल के हमले की तैयारी देखकर कार्रवाई की। लेकिन ट्रंप ने पलटते हुए कहा, "जिस तरह से बातचीत चल रही थी, मुझे लगता है कि वे (ईरान) पहले हमला करने वाले थे। और मैं ऐसा नहीं चाहता था। तो, अगर कुछ हुआ भी तो शायद मैंने ही इजरायल को मजबूर किया होगा।" ट्रंप ने दावा किया कि हमले पूर्व-निवारक थे, ताकि ईरान पहले हमला न कर सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।