होर्मुज खुलने के बाद ट्रंप ने चिनफिंग से क्यों कहा- खुश तो बहुत होंगे आप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से "बहुत खुश" हैं। ट्रंप ने चीन में शी से अपनी आगामी मुल ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति को लेकर "बहुत खुश" थे और वह चीन में होने वाली अपनी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "राष्ट्रपति शी बहुत खुश हैं कि होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है या तेजी से खुल रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "चीन में हमारी मुलाकात बहुत खास होगी और संभवतः ऐतिहासिक भी। मैं राष्ट्रपति शी के साथ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, बहुत कुछ हासिल होगा!"
ट्रंप ने क्या संकेत दिया?
यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल-ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो गई है। यह संकट 28 फरवरी को तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमले किए।
फिलहाल, अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह से संघर्ष विराम लागू है, फिर भी इस मार्ग से आवाजाही सीमित बनी हुई है। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने पर चीन की सकारात्मक प्रतिक्रिया का संकेत दिया है।
ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट के जरिए कहा, "चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज स्ट्रेट को स्थायी रूप से खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी। उन्होंने ईरान को हथियार न भेजने पर सहमति जताई है।"
'ईरान को हथियार नहीं दे रहा चीन'
उन्होंने ईरान को हथियारों की आपूर्ति के मुद्दे पर शी के साथ सीधे संवाद का भी जिक्र किया और कहा कि चीनी नेता ने ऐसी किसी भी संलिप्तता से इनकार किया है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया, "मैंने उन्हें एक पत्र लिखकर ऐसा न करने का आग्रह किया था और उन्होंने मुझे जवाब में एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने मूल रूप से यही कहा कि वे ऐसा नहीं कर रहे हैं।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।