Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान के साथ डील के लिए ट्रंप खुद पहुंचेंगे पाकिस्तान? दूसरे राउंड की बातचीत से पहले रिपोर्ट में दावा

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 01:45 PM (IST)

    रॉयटर्स के अनुसार, ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। यदि कोई समझौता होता है, तो वह इस्लामाबाद में व्यक्तिगत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ शांति वार्ता पाकिस्तान में आगे बढ़ेगी (फोटो: रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे राउंड की बातचीत को लेकर भले ही संशय बरकरार हो, लेकिन इस बीच रॉयटर्स ने दावा कर दिया है कि ट्रंप शांति वार्ता में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंच सकते हैं।

    एजेंसी के मुताबिक, अगर दोनों देशों के बीच कोई डील साइन होती है, तो ट्रंप खुद इस्लामाबाद पहुंचेंगे या फिर वह वार्ता में वर्चुअली शामिल होंगे। रिपोर्ट में एक पाकिस्तानी सूत्र का हवाला देते हुए यह भी दावा किया गया है कि चीजें सही तरीके से आगे बढ़ रही हैं और बुधवार को दोनों देशों के बीच बातचीत होगी।

    ईऱान से कोई नहीं पहुंचा

    ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, अमेरिका के साथ शांति वार्ता में शामिल होने के लिए ईरान का कोई भी प्रतिनिधिमंडल अभी तक पाकिस्तान रवाना नहीं हुआ है।

    बुधवार को सीजफायर का अंतिम दिन

    दरअसल अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर की मियाद बुधवार को खत्म हो रही है। अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि ईरान के साथ शांति वार्ता पाकिस्तान में आगे बढ़ेगी, लेकिन ईरान अभी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है। ईरान ने होर्मुज में अमेरिका द्वारा अपना जहाज जब्त होने के बाद वार्ता में शामिल नहीं होने की धमकी दी है।

    इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत को लेकर भले ही अनिश्चितता बरकरार हो, लेकिन पाकिस्तान इसे लेकर अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। पूरे अधिकारियों ने बताया कि इस्लामाबाद भर में लगभग 20 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। एक्सयोस ने बताया है कि जेडी वेंस वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचेंगे।

    ट्रंप बोले- ईरान को परमाणु कार्यक्रम छोड़ना पड़ेगा

    ट्रंप ने साफ कहा है कि इस मिशन का लक्ष्य सिर्फ क्षेत्रीय युद्धविराम नहीं, बल्कि ईरान की परमाणु क्षमताओं को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा कि वार्ता की एक ही शर्त है कि ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह छोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि शांति वार्ता को लेकर कोई भी पक्ष खेल नहीं खेल रहा है।

    साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के साथ नया परमाणु समझौता 2015 में ओबामा शासन के दौर की डील से कहीं बेहतर है। ट्रंप ने डेमोक्रेट नेताओं पर भी निशाना साधा, जिन्होंने आरोप लगाया कि बेहद जटिल मसले पर ट्रंप बातचीत में हड़बड़ी में काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि नई डील ईरान को हमेशा के लिए परमाणु हथियार रखने से वंचित कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- 'काश अमेरिका समझ पाता...', शांति वार्ता से पहले ईरान का ट्रंप को 'Pride And Prejudice' वाला संदेश