विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने मैक्सिको तट के पास 16 लोगों को बचाया, अन्य लोगों की तलाश जारी

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:29 PM (IST)

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में तैरते हुए 16 लोगों को बचाया।

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्रशांत महासागर में 16 लोगों को बचाया। (फोटो-सोशल मीडिया)

अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्रशांत महासागर में 16 लोगों को बचाया। (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने प्रशांत महासागर में 16 लोगों को बचाया।

  2. मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास घटना हुई।

  3. नाव में 27 लोग थे, बाकी की तलाश जारी है।

डिजिटल डेस्क, लास एंजिलिस। अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने शुक्रवार तड़के मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में तैरते हुए 16 लोगों को बचाया। कई अन्य लोगों की तलाश जारी है।

अधिकारी क्रिस सैपी ने बताया कि एन्सेनाडा से लगभग 140 मील पश्चिम में पानी में कई लोगों को तैरते हुए देखा गया। यह स्पष्ट नहीं है कि ये लोग पानी में कैसे आए और वहां कोई नाव या जहाज भी नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि बचाए गए एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि एक नाव पर कुल 27 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई और जानकारी नहीं है कि ये लोग वहां क्या कर रहे थे। बचाए गए लोगों को सैन डिएगो के अस्पतालों में ले जाया गया।

कोस्ट गार्ड, मैक्सिको के अधिकारियों के साथ मिलकर खोज अभियान में मदद कर रहा है। इसके लिए एक हेलीकाप्टर, एक फिक्स्ड-विंग विमान और एक जहाज का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के अनुसार