विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया बड़ा झटका, विदेशी छात्रों की इंटर्नशिप पर लगाए गए प्रतिबंधों पर लगाई रोक

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:38 PM (GMT+05:30)

अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उस नीति पर रोक लगा ...और पढ़ें

अमेरिकी कोर्ट ने विदेशी छात्रों की इंटर्नशिप पर पाबंदी रोकी (फोटो- AI Generated)

अमेरिकी कोर्ट ने विदेशी छात्रों की इंटर्नशिप पर पाबंदी रोकी (फोटो- AI Generated)

HighLights

  1. बोस्टन फेडरल कोर्ट ने 'सीपीटी' नियमों में बदलाव को किया स्थगित

  2. अदालत ने माना, विश्वविद्यालयों और छात्रों को हो रहा था अपूरणीय नुकसान

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने उस नीति पर रोक लगा दी है जिसके तहत वीज़ा पर पढ़ रहे विदेशी छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के मौके सीमित किए जा रहे थे। इस फैसले से अमेरिकी विश्वविद्यालयों और भारतीय समेत हज़ारों अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राहत मिली है।

कोर्ट ने क्या कहा

बोस्टन की अमेरिकी जिला जज जूलिया कोबिक ने एक इंजंक्शन जारी किया। इसके तहत होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (डीएसएस) अगस्त में जारी दो निर्देशों को लागू नहीं कर सकेगा। उच्च शिक्षा संगठनों का कहना था कि इन निर्देशों से देशभर में विदेशी छात्रों के प्रशिक्षण के अवसर अचानक बाधित हो गए थे। डीएसएस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

क्या है सीपीटी और विवाद की वजह

सीपीटी यानी करिकुलर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग वह व्यवस्था है जिसके तहत एफ-1 वीजा वाले छात्र पढ़ाई के दौरान अपने कोर्स से जुड़ी इंटर्नशिप या ट्रेनिंग कर सकते हैं। अगस्त में डीएचएस ने विश्वविद्यालयों को संदेश भेजकर कहा कि केवल वही इंटर्नशिप मान्य होंगी जो डिग्री प्रोग्राम के हर छात्र के लिए अनिवार्य हों।

वैकल्पिक (इलेक्टिव) ट्रेनिंग इसमें नहीं आएगी। पहले छात्र काम के बदले कोर्स क्रेडिट मिलने पर सीपीटी के पात्र हो जाते थे। नए निर्देशों के बाद हार्वर्ड समेत कई विश्वविद्यालयों ने सीपीटी मंजूरी रोक दी थी।

यह विवाद एसईवीपी द्वारा 12 और 24 अगस्त को प्रसारित संदेशों के बाद उत्पन्न हुआ, जिसमें सीपीटी के लिए पात्रता को प्रभावी रूप से सीमित कर दिया गया था।

संशोधित व्याख्या के अनुसार, व्यावहारिक प्रशिक्षण तभी मान्य होगा जब वह किसी विशेष डिग्री कार्यक्रम में अध्ययनरत सभी छात्रों के लिए अनिवार्य हो। इसमें ऐच्छिक इंटर्नशिप और अकादमिक क्रेडिट के लिए किए गए प्रशिक्षण को शामिल नहीं किया गया, भले ही ऐसे अवसर छात्र के पाठ्यक्रम का हिस्सा हों।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।