Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में ट्रांसजेंडर सैनिकों को हटाने पर कोर्ट ने लगाई रोक, ट्रंप प्रशासन को लगी फटकार

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 12:11 PM (IST)

    अमेरिकी फेडरल अपीलीय कोर्ट ने सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगे प्रतिबंध को असंवैधानिक बताते हुए रोक लगा दी है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक फोटो।

    HighLights

    1. अमेरिकी कोर्ट ने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध रोका

    2. ट्रंप प्रशासन का फैसला असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण बताया

    3. जेंडर के आधार पर सैनिकों को नहीं हटाया जाएगा

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल अपीलीय कोर्ट ने अमेरिकी सेना (पेंटागन) से ट्रांसजेंडर सैनिकों को हटाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने अपने फैसले में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगाए गए प्रतिबंध को असंवैधानिक करार दिया है और सरकार के इस कदम को भेदभावपूर्ण माना है।

    जज ने ट्रंप प्रशासन को फटकार लगाते हुए साफ कहा कि यह फैसला किसी सेना के भले के लिए नहीं, बल्कि समाज के एक खास तबके को सिर्फ और सिर्फ नुकसान पहुंचाने के लिए लिया गया लगता है। अदालत ने यह फैसला 2-1 के बहुमत से सुनाया और ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसने रक्षा मंत्रालय के हाथ बांध दिए थे।

    जेंडर के आधार पर नहीं जाएगी नौकरी

    इस फैसले के बाद अब सरकार सेना में पहले से मौजूद किसी भी ट्रांसजेंडर सैनिक को उसकी जेंडर पहचान के आधार पर नौकरी से नहीं निकाल पाएगी।

    डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडरों की सेवा पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि इससे सेना की युद्ध क्षमता पर असर पड़ता है। ट्रंप के इस फरमान के बाद सेना में हड़कंप मच गया था और नौकरी से निकाले जाने के डर से ट्रांसजेंडर सैनिकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

    यह भी पढ़ें- अमेरिका में भी महंगाई की मार, नैचुरल गैस के दाम छू रहे आसमान! मई में 18.9% बढ़ी कीमत

    खबरें और भी