विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने ट्रंप को किया रोस्ट, कॉमेडियन ने मंच पर उतारी नकल

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:16 PM (IST)

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक वार्षिक रात्रिभोज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और कनाडाई राजनेताओं को हास्य कलाकारों के साथ मिलकर रोस्ट किया।

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कॉमेडियन संग ट्रंप का उड़ाया मजाक (फोटो-सोशल मीडिया)

कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने कॉमेडियन संग ट्रंप का उड़ाया मजाक (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. कनाडाई पीएम कार्नी ने वार्षिक रात्रिभोज में ट्रंप को रोस्ट किया।

  2. हास्य कलाकारों ने मंच पर ट्रंप और कार्नी की नकल उतारी।

  3. ट्रंप के ओवल ऑफिस की सुनहरी सजावट का मजाक उड़ाया गया।

डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने डोनल्ड ट्रंप और उनकी (कार्नी की) नकल करने वाले हास्य कलाकारों के साथ मंच साझा किया। उन्होंने पत्रकारों के साथ आयोजित एक वार्षिक रात्रिभोज में अमेरिकी राष्ट्रपति और कनाडाई राजनेताओं को रोस्ट करने के लिए कुछ कामेडियनों की मदद ली।

कार्नी ने शनिवार को कहा, “मैं आपातकालीन हास्य बटन दबा रहा हूं।” इसके बाद हास्य कलाकार मार्क मैकिनी प्रधानमंत्री की नकल करते हुए मंच पर आए और फिर मार्क क्रिच ने ट्रंप की भूमिका निभाई।

क्रिच ने ट्रंप के जोरदार हाथ मिलाने के खास अंदाज की नकल की और मंच पर कार्नी तथा मैकिनी से हाथ मिलाया। कार्नी ने ओवल ऑफिस को नया रूप देने के लिए भी ट्रंप का मजाक उड़ाया।

उन्होंने कहा, "यह एक मुश्किल कमरा है। मैं ओवल आफिस में जा चुका हूं। अकेले। इसके नए इंटीरियर डेकोरेटर के साथ।" व्हाइट हाउस लौटने के बाद से ट्रंप ने ओवल आफिस को सुनहरी सजावट, सोने की परत वाली चीजों और तस्वीरों से भर दिया है।

कनाडा में हर साल होने वाला पार्लियामेंट्री प्रेस गैलरी डिनर, वाशिंगटन के पालिटिकल रोस्ट जैसा ही एक आयोजन है, जहां नेता और पत्रकार हल्के फुल्के अंदाज में तंज कसते हैं।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।