कनाडा में टारगेट किलिंग: भारतीय की गोली मारकर हत्या, 2026 में तीसरी घटना
कनाडा के टोरंटो में एटोबिकोक के एक मॉल के बाहर 37 वर्षीय भारतीय युवक चंदन कुमार राजा नंदकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इ ...और पढ़ें

टोरंटो में भारतीय की गोली मारकर हत्या। (सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा के टोरंटो के एटोबिकोक में एक मॉल के बाहर 37 साल के भारतीय युवक चंदन कुमार राजा नंदकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े हुई इस हत्या से मॉल में खरीदारी कर रहे लोग और वहां काम करने वाले कर्मचारियों में दहशत फैल गई।
टोरंटो पुलिस गोलीबारी की घटना के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस घायल भारतीय युवक को अस्पताल ले गई, जहां उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर एरॉल वॉटसन ने कहा कि उनके पास यह मानने के कारण हैं कि गोलीबारी जानबूझकर की गई थी। यह 2026 में टोरंटो में तीसरी हत्या है।
गोलीबारी जनता के लिए चिंता का कारण- वॉटसन
वॉटसन ने कहा, ''मैं समझ सकता हूं कि इस तरह की गोलबारी, खासकर किसी मॉल में, जनता की सुरक्षा के लिए चिंता का कारण बन सकती है। हम गवाहों और वीडियो की तलाश करेंगे। हम हर उस व्यक्ति से अपील कर रहे हैं जिसके कुछ भी देखा हो, हमें बताए।''
उन्होंने कहा, ''यह तुरंत नहीं पता चल पया है कि चंदन कुमार को गोली मारने के लिए कितने लोग आए थे और कितनी गोलियां चलाई गईं।
घटना स्थल पर 10 गोलियों के निशान
घटना स्थल पर पुलिस को मॉल के एंट्री गेट के पास खड़ी एक एसयूवी मिली, जिसकी विंडशील्ड के ड्राइवर की तरफ लगभग 10 गोलियों के निशान थे। जिस समय गोलीबारी हुई, मॉल में काफी भीड़ थी। ऐसा माना जा रहा है कि संदिग्ध मॉल में दाखिल नहीं हुए।
खबरों के मुताबिक, चंदन कुमार भारत के राज्य कर्नाटक से हैं और पिछले 6 सालों से कनाडा में काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- खालिस्तानियों के लिए खास पैगाम....NSA अजीत डोभाल के कनाडा दौरे के क्या हैं मायने?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।