विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कनाडा के सरे शहर में महिला से अभद्रता और यौन उत्पीड़न, भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

Updated: Wed, 19 Aug 2026 04:20 PM (IST)

कनाडा के सरे शहर में एक युवा महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में भारतीय मूल के 40 वर्षीय जगेंदर कुराना को गिरफ्तार किया गया है।

कनाडा में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो/रॉयटर्स)

कनाडा में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो/रॉयटर्स)

HighLights

  1. सरे के बेयर क्रीक पार्क में यौन उत्पीड़न की घटना।

  2. भारतीय मूल का जगेंदर कुराना गिरफ्तार, 40 वर्षीय आरोपी।

  3. यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के दो आरोप लगाए गए।

डिजिटल डेस्क, ओटावा। कनाडा के सरे शहर के एक पार्क में युवा महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस घटना के आरोप में भारतीय मूल के 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

भारतीय मूल के जगेंदर कुराना पर यौन उत्पीड़न और यौन छेड़छाड़ के दो आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि बेयर क्रीक पार्क में एक वयस्क पुरुष ने उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर वहां से भाग गया।

कनाडा में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार

सरे पुलिस सर्विस के अनुसार, इस घटना की सूचना 9 अगस्त को मिली थी, जिसके बाद अधिकारियों ने पार्क और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर गश्त की, लेकिन संदिग्ध का पता नहीं चल सका।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने संदिग्ध का हुलिया दक्षिण एशियाई पुरुष जैसा बताया, जिसकी लंबाई लगभग 5'8" है। उसने नीले रंग की एडिडास टोपी, काली टी-शर्ट, काली पैंट और काले फ्लिप-फ्लॉप पहने हुए थे।

पुलिस ने बताया कि यह गनीमत रही कि हमले में पीड़िता को कोई शारीरिक चोट नहीं आई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और पिछले हफ्ते जानकारी के लिए जनता से अपील की। साथ ही संदिग्ध की तस्वीरें जारी कीं।

पुलिस ने महिला के बताए हुलिए से मेल खाने वाले एक व्यक्ति की पहचान कर ली। पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कुराना को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जगेंदर कुराना को हिरासत में भेज दिया है और ब्रिटिश कोलंबिया प्रॉसिक्यूशन सर्विस ने उसके खिलाफ क्रिमिनल कोड के तहत दो आरोपों को मंजूरी दे दी है। अब उसकी जमानत पर सुनवाई का इंतजार है। पुलिस ने कहा कि कथित हमले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- कनाडा-अमेरिका भेजने का सपना दिखाकर 40 लाख ठगे, दो परिवारों से धोखाधड़ी के आरोप में कपूरथला के 4 एजेंट नामजद