Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा में प्रभु श्रीराम, माता सीता और हनुमान के वेश में दिखे लोग, भीड़ ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:27 PM (IST)

    कनाडा के एक ग्रोसरी स्टोर में प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान हनुमान के वेश में दिखे लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां भीड़ ने 'जय श्री राम' के ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    कनाडा के ग्रोसरी स्टोर में भगवान राम, माता सीता और हनुमान के वेश में दिखे लोग (फोटो-X)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनाडा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ग्रोसरी स्टोर में कुछ लोग प्रभु श्रीराम, माता सीता और भगवान हनुमान का वेश धारण कर गए हैं।

    भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान की वेशभूषा में इन्हें देखकर लोग जय श्रीराम के नारे लगाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    कनाडा में लगे जय श्रीराम के नारे

    ब्रैम्पटन के इस स्टोर के वीडियो में ज्यादातर भारतीय खरीदार अपनी-अपनी ट्रॉलियों के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ विदेशी इस नजारे को देखकर हैरान खड़े दिख रहे हैं।

    कनाडा में अलग-अलग संस्कृतियों के लोग आकर बसते हैं, लेकिन इस वायरल वीडियो ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि प्रवासी लोग जिस देश में बसते हैं, वहां के समाज में वे खुद को कैसे ढालते हैं, वहां की बदलती आबादी और उनसे किस तरह के व्यवहार की उम्मीद की जाती है।

    हालांकि, इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोग वीडियो में दिख रहे लोगों का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि यह जगह असल में एक भारतीय ग्रोसरी स्टोर है, जहां कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- सिरसा से कनाडा भेजी जा रही 40 KG पोस्त एयरपोर्ट पर पकड़ी, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा