Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कनाडा में घर के बाहर गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 03:42 AM (IST)

    नाडा पुलिस ने एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने सोमवार को बताया कि भारतीय यु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कनाडा में घर के बाहर गोलीबारी के आरोप में तीन भारतीय गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

    पीटीआई, ओटावा। कनाडा पुलिस ने एक घर के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने सोमवार को बताया कि भारतीय युवक हरजोत सिंह, तरणवीर सिंह और दयाजीत सिंह बिलिंग पर गोलीबारी करने का आरोप है और सभी को गुरुवार तक हिरासत में भेज दिया गया है।

    'लेकलैंड टुडे' की खबर के अनुसार, पुलिसकर्मी एक फरवरी को सरे के क्रिसेंट बीच इलाके में गश्त कर रहे थे कि तभी क्रिसेंट रोड और 132 स्ट्रीट के पास एक घर के बाहर गोलीबारी और आग लगने की सूचना मिली। पुलिस की ओर से बताया गया कि कुछ ही समय बाद पुलिस अधिकारियों ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस की अपराध शाखा ने तीनों आरोपितों पर आपराधिक संहिता के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और मुकदमे में अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

    पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपितों को पांच फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सभी के विदेशी नागरिक होने की पुष्टि की और उसने कनाडा सीमा सेवा एजेंसी से संपर्क किया है।