क्या चीनी मिसाइलों से इजरायल पर हमला कर रहा ईरान? चीन ने बताई सच्चाई
चीन ने ईरान को CM-302 सुपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइलें बेचने की खबरों का खंडन किया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने इन रिपोर्टों को दुष्प्रच ...और पढ़ें

चीन ने ईरान को मिसाइल बेचने से इनकार किया
डिजिटल डेस्क, नटी दिल्ली। चीन ने ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से पहले सीएम-302 सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइलें बेचने के सौदे को अंतिम रूप देने की खबरों का खंडन किया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यदि ये मिसाइलें उपलब्ध कराई जाती हैं तो हाल के वर्षों में ये चीन द्वारा ईरान को हस्तांतरित किए जाने वाले सबसे उन्नत सैन्य उपकरणों में से एक होंगी।
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि सौदे की खबर दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सच नहीं है।
चीन ने ईरान को मिसाइल बेचने से इनकार किया
एक जिम्मेदार देश के रूप में चीन हमेशा अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करता है। चीन इस दुष्प्रचा का विरोध करता है। इसके साथ ही आशा करता है कि संबंधित पक्ष तनावपूर्ण स्थिति को कम करने के लिए प्रयास करेंगे।
यह रिपोर्ट महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ मौजूदा सैन्य अभियान चलाने के लिए विमानवाहक पोतों सहित नौसेना का बेड़ा ईरानी जलक्षेत्र के करीब तैनात किया है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।