विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल, शीर्ष जनरलों को स्टेट सेंट्रल कमीशन से हटाया

Updated: Fri, 28 Aug 2026 10:34 PM (IST)

चीन ने अपने दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, झांग यूक्सिया और लियू झेनली को स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन से हटा दिया है।

स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन से हुई कार्रवाई

स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन से हुई कार्रवाई

HighLights

  1. झांग यूक्सिया और लियू झेनली पद से हटाए गए

  2. स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन से हुई यह कार्रवाई

  3. अनुशासन और कानून उल्लंघन की जांच के बाद फैसला

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों झांग यूक्सिया और लियू झेनली को स्टेट सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) में उनके पदों से हटा दिया है। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्टैंडिंग कमेटी का हवाला देते हुए सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यह जानकारी दी है।

अनुशासन और कानून के गंभीर उल्लंघन के शक में झांग और लियू के खिलाफ जांच की घोषणा जनवरी में की गई थी। झांग, राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बाद सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के वाइस-चेयरमैन और चीन के खास पोलित ब्यूरो के सदस्य के तौर पर दूसरे सबसे बड़े अधिकारी हैं। वहीं, लियू सीएमसी के सदस्य और सीएमसी के ज्वाइंट स्टाफ डिपार्टमेंट के चीफ आफ स्टाफ हैं।

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी और सरकारी सीएमसी का ढांचा समानांतर चलता है। शुक्रवार की घोषणा स्टेट सीएमसी में झांग और लियू के पदों से जुड़ी है। उन्हें सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन में उनके पदों से औपचारिक या सार्वजनिक रूप से नहीं हटाया गया है।

(न्यूज एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)