जनरल झाओ जोंगकी को चिनपिंग ने चीन की शीर्ष सलाहकार संस्था से हटाया, गलवान और डोकलाम से जुड़ा है नाम
जनरल झाओ जोंगकी, जिन्होंने डोकलाम और गलवान संघर्ष के दौरान पीएलए के वेस्टर्न थिएटर कमांड की कमान संभाली थी, को ...और पढ़ें

जनरल झाओ जोंगकी की छुट्टी। (फोटो- अमेरिकी सेना)
HighLights
जनरल झाओ जोंगकी चीन के शीर्ष सलाहकार निकाय से हटाए गए।
डोकलाम और गलवान संघर्ष के दौरान वेस्टर्न थिएटर कमांड संभाली।
शी चिनपिंग द्वारा पीएलए में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की छुट्टी।
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन ने जनरल झाओ जोंगकी को देश के सर्वोच्च राजनीतिक सलाहकार के निकाय से हटा दिया गया है। झाओ जोंगकी ने 2017 के डोकलाम विवाद और 2020 में भारत के साथ गलवान घाटी संघर्ष के दौरान पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के वेस्टर्न थिएटर कमांड की कमान संभाली थी।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, झाओ को चाइनीज पीलुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस और दो अन्य पदों से हटा दिया गया। हालांकि, बीजिंग ने उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं बताया और न ही उनके खिलाफ किसी जांच की घोषणा की।
PLA में बड़े पैनामे पर अधिकारियों की छुट्टी
झाओ को ऐसे समय में हटाया गया है जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग PLA में बड़े पैनामे पर अधिकारियों को हटा रहे हैं। इस कार्रवाई में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, थिएटर कमांड, हथियार खरीद और रक्षा विश्वविद्यालय शामिल हैं।
शी, जो सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के महासचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने हाल ही में दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, झांग यूक्सिया और लियू झेनली को CMC से हटा दिया। झांग और लियू के हटने के बाद, सात सदस्यों वाले इस आयोग में अब केवल दो सक्रिय सदस्य बचे हैं, जिनमें खुद शी भी शामिल हैं।
कौंन हैं झाओ जोंगकी?
झाओ जोंगकी ने PLA के वेस्टर्न थिएटर कमांड के कमांडर के तौर पर काम किया, जो भारत के साथ चीन की सीमाओं की देखरेख करता है।
2017 का डोकलाम गतिरोध और 2020 की गलवान घाटी झड़प, दोनों ही उनके कार्यकाल के दौरान हुए थे।
पूर्वी लद्दाख में टकराव मई 2020 में शुरू हुआ, जब PLA के सैनिकों को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) के कई बिंदुओं पर तैनात किया गया। 15 जून को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय सैनिक बलिदान हुए थे।
समाचार एजेंसी एएनआई की 2020 की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें अमेरिकी खुफिया सूत्रों का हवाला दिया गया था, झाओ ने 'भारत को सबक सिखाने' के लिए गलवान ऑपरेशन को मंजूरी दी थी।
यह भी पढ़ें- चीन में बड़ा सैन्य फेरबदल, शीर्ष जनरलों को स्टेट सेंट्रल कमीशन से हटाया
