Earthquake: भूकंप के झटकों से हिला तिब्बत का जिजांग, जमीन से 150 किमी नीचे रहा केंद्र
Earthquake in Xizang तिब्बत का जिजांग इलाका सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिल उठा। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने साझा की है। इससे पहले शुक्रवार को असम के कामरूप में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र जमीन से 20 किमी नीचे था। शुक्रवार को ही असम के गोलपारा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
By Agency Edited By: Ajay Kumar Published: Sat, 15 Jun 2024 09:20 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2024 09:20 AM (IST)
एएनआई, नई दिल्ली। शनिवार सुबह तिब्बत का जिजांग भूकंप के झटकों से हिल उठा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने दी। भूकंप का केंद्र जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप सुबह 4:54 बजे आया। अभी और जानकारी का इंतजार है।