विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 3 लोगों की मौत और 36 लापता

Published: Sun, 22 Nov 2026 10:29 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2026 12:51 PM (IST)

इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में एक कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 36 कर्मचारी अभी भी लापता हैं।

इंडोनेशिया में कैंडी फैक्ट्री में लगी आग (फोटो-रॉयटर्स)

इंडोनेशिया में कैंडी फैक्ट्री में लगी आग (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. इंडोनेशिया की कैंडी फैक्ट्री में लगी आग।

  2. हादसे में 3 लोगों की मौत, 36 कर्मचारी लापता।

  3. बचाव दल लापता कर्मचारियों की तलाश में जुटा।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत में शनिवार को एक कैंडी फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 36 कर्मचारी अभी भी लापता हैं।

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने बताया कि बचाव दल 36 लापता कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं। आग लगने के 12 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दमकलकर्मी आग बुझाने और कूलिंग ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

बचाव दल क्षतिग्रस्त इमारत में उनकी तलाश कर रहे हैं। 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 4 लोग घायल हैं।

Indonesia Candy factory fire (1)

इंडोनेशिया में कैंडी फैक्ट्री में लगी आग

यह आग जकार्ता के पास सेरांग जिले में स्थित 'पीटी फोनुसा आगुंग मुलिया' फैक्ट्री में लगी। इस फैक्ट्री में 'मिल्किता' (Milkita) ब्रांड की दूध से बनी कैंडी और स्नैक्स बनाए जाते हैं।

बैंटन सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी के एक अधिकारी रिजकी द्वियांतो ने बताया, 'कई जगहों पर अभी भी आग लगी हुई है। दमकलकर्मी आग बुझाने और कूलिंग का काम कर रहे हैं।'

द्वियांतो ने बताया कि सेरांग जिले और बैंटन प्रांत के दमकलकर्मी फैक्ट्री के कई हिस्सों में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव दल फैक्ट्री के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए कर्मचारियों को ढूंढ रहे हैं। इस काम में स्थानीय दमकलकर्मियों के साथ-साथ 'इंडोनेशियन रेड क्रॉस' भी मदद कर रहा है।

Indonesia Candy factory fire (2)

36 लोग अभी भी लापता

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि आग लगने के समय क्या सभी 36 लापता कर्मचारी फैक्ट्री के अंदर ही थे। हालांकि, हादसे में बचे लोगों का कहना है कि आग तीसरी मंजिल पर एक कूलिंग यूनिट के पास शुरू हुई थी।

घटना का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन मंजिला फैक्ट्री को आग की लपटों में घिरा और आसमान में घना काला धुआं उठता हुआ देखा जा सकता है। आग के बाद की तस्वीरों में मुड़े हुए धातु, जली हुई छत और क्षतिग्रस्त इमारत के फर्श पर बिखरा मलबा दिखाई दे रहा है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- नाइजीरिया में नाव पलटने से 24 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभी लोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।