होर्मुज से 24 घंटे में 26 जहाज निकले, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट
ईरानी रिवोल्यूशरी गार्ड नेवी ने बुधवार को बताया कि उसके देश के साथ समन्वय करके पिछले 24 घंटों के दौरान तेल टैंकर, कंटेनर जहाज और अन्य कमर्शियल जहाज सम ...और पढ़ें

होर्मुज से 24 घंटे में 26 जहाज निकले, कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट \
HighLights
कच्चा तेल चार प्रतिशत की गिरावट के साथ 106 डॉलर प्रति बैरल हो गया है
कोरियाई टैंकर में चार मार्च को कुवैत से 20 लाख बैरल तेल भरा गया था
रॉयटर, दुबई। ईरानी रिवोल्यूशरी गार्ड नेवी ने बुधवार को बताया कि उसके देश के साथ समन्वय करके पिछले 24 घंटों के दौरान तेल टैंकर, कंटेनर जहाज और अन्य कमर्शियल जहाज समेत 26 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से निकले। इस जलमार्ग से आवागमन जारी है।
इधर, ट्रंप के अमेरिका-ईरान वार्ता अंतिम चरण वाले बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है। कच्चा तेल चार प्रतिशत की गिरावट के साथ 106 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
शिपिंग डाटा फर्म केप्लर और एलएसईजी के अनुसार, बुधवार को तीन सुपरटैंकर होर्मुज से गुजरे। ये टैंकर एशियाई बाजारों के लिए तेल लेकर जा रहे हैं और खाड़ी में पिछले दो महीने से भी ज्यादा समय से फंसे रहे। इन पर कुल 60 लाख बैरल कच्चा तेल लदा है।
इस दौरान एक तेल टैंकर ने होर्मुज में प्रवेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई झंडा लगा यूनिवर्सल विनर टैंकर दो चीनी टैंकरों के जाने के बाद होर्मुज से निकला।
कोरियाई टैंकर में चार मार्च को कुवैत से 20 लाख बैरल तेल भरा गया था। यह तब से क्षेत्र में फंसा था। जबकि दो चीनी सुपरटैंकर पर 40 लाख बैरल कच्चा तेल है।
बता दें कि 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद से इस जलमार्ग से आवाजाही बाधित था। होर्मुज के महत्व को इसी बात से समझा जा सकता है कि वैश्विक तेल खपत का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी जलमार्ग से गुजरता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।