समुद्री जंग की तैयारी: आमने-सामने होंगे अमेरिका-ईरान? तेल ठिकानों पर फिर मंडराया खतरा
ईरान अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को चुनौती देने के लिए तेल टैंकरों का एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच सीधा टकराव हो सकता है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि काफिले पर हमले की स्थिति में वह फारस की खाड़ी में तेल बुनियादी ढांचे पर जवाबी हमला करेगा, जबकि 'फेरेदुन प्लान' के तहत तेल निर्यात जारी रखने की योजना है।

ईरान अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी को चुनौती देने की तैयारी में (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान अब अमेरिका के साथ तनाव भरी स्थिति को परखने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान वाशिंगटन की नौसैनिक नाकेबंदी को चुनौती देने के लिए तेल टैंकरों का एक बड़ा अभियान चलाने की योजना बना रहा है।
इस कदम से ईरानी जहाज सीधे अमेरिकी युद्धपोतों के आमने-सामने आ सकते हैं। डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उनके काफिले पर हमला करने या उसे रोकने की कोशिश की गई, तो वे फारस की खाड़ी (पर्सियन गल्फ) में मौजूद तेल बुनियादी ढांचे पर जवाबी हमला करेंगे।
14 तेल टैंकरों का काफिला तैयार
'द जेरूसलम पोस्ट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें सैटेलाइट तस्वीरों, जहाज-ट्रैकिंग डेटा और ईरानी मीडिया की खबरों का हवाला दिया गया है कि तेहरान अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को चुनौती देने के लिए 14 से अधिक तेल टैंकरों का एक काफिला तैयार कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन टैंकरों पर क्रू तैनात कर दिए गए हैं और इन पर ईरान के झंडे लगे हैं। इससे साफ है कि तेहरान, वाशिंगटन की पाबंदियों के बावजूद अपना तेल भेजने की कोशिश कर सकता है।
खार्ग द्वीप ईरान का निर्णायक तेल मार्ग
ईरान के कच्चे तेल के निर्यात का लगभग 85 से 90 प्रतिशत हिस्सा खार्ग द्वीप से ही होता है, जो तेल निर्यात फिर से शुरू करने की ईरान की कोशिशों में एक अहम केंद्र है।
हालांकि, तेहरान की ओर से इस काफिले के रवाना होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। तेल टैंकरों का यह प्रस्तावित अभियान ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के कट्टरपंथी मीडिया में अमेरिकी नाकेबंदी को तोड़ने का एक प्रस्ताव चर्चा में है।
क्या है ईरान का Fereydun Plan?
'द जेरूसलम पोस्ट' के मुताबिक, ईरान की IRGC से जुड़ी 'फार्स न्यूज एजेंसी' ने एक लेख प्रकाशित किया है, जिसमें 'फेरेदुन प्लान' (Fereydun Plan) का जिक्र है।
इस योजना के तहत, तेहरान को अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी के बीच से तेल टैंकरों का एक काफिला भेजना चाहिए, ताकि वाशिंगटन को ईरान के तेल निर्यात पर अपनी शर्तें थोपने से रोका जा सके।
यह भी पढ़ें- 'ईरान डेमोक्रेट्स को कमजोर समझता है', ट्रंप ने मिसाइल, ड्रोन हमलों और बाजार में गिरावट को मिडटर्म चुनाव से जोड़ा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।