बेरूत में हमलों के बीच विमान ने भरी उड़ान, ईरान का 500 साल पुराना महल क्षतिग्रस्त; 10 तस्वीरों में देखें तबाही
रान के खिलाफ अमेरिका-इजरा/ल हमले का आज चौथा दिन है। इजरायली और अमेरिकी सेनाओं ने मंगलवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान ने भी इजराय ...और पढ़ें

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का सैन्य अभियान चौथा दिन भी जारी रहा (फोटो- रॉयटर)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल का सैन्य अभियान चौथा दिन भी जारी रहा, जिसमें दोनों देशों की सेनाओं ने ईरान के रणनीतिक ठिकानों पर भारी मिसाइल हमले जारी रखे।

शनिवार से शुरू हुए इस भीषण संघर्ष में अब तक 2,000 से अधिक बम गिराए जा चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत हो चुकी है और कुल 787 लोगों की जान गई है, जिनमें 176 बच्चे शामिल हैं।

जवाब में ईरान ने इजराइल पर पलटवार करते हुए खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया है। तनाव के बीच बेरूत में हमलों के दौरान एक यात्री विमान की उड़ान और तेहरान में 500 साल पुराने ऐतिहासिक गोलेस्तान पैलेस के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीरों ने दुनिया को दहला दिया है।

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव एक पूर्ण युद्ध का रूप ले चुका है। युद्ध अब भी जारी है और अमेरिका ने अपने नागरिकों को क्षेत्र के 14 देशों से तुरंत निकलने की सलाह दी है।
ईरान के अनुसार अब तक वहां 780 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इजरायल में भी मिसाइल हमलों से मौतें दर्ज की गई हैं और अमेरिका ने अपने 6 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

500 साल पुराना महल क्षतिग्रस्त: तेहरान में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल गोलेस्तान महल को मिसाइल हमलों के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। महल की प्राचीन खिड़कियों, दरवाजों और दर्पणों को हमलों से निकली शॉकवेव ने काफी क्षति पहुंचाई है।

बेरूत में धमाकों के बीच उड़ान: लेबनान की राजधानी बेरूत के 'रफीक हरीरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे' से एक पैसेंजर प्लेन (मिडल ईस्ट एयरलाइंस) ने उस समय उड़ान भरी जब शहर पर इजरायली हमले जारी थे और आसमान में धुएं के गुबार उठ रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ईरान का जवाबी हमला: ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गल्फ देशों (यूएई, कतर, बहरीन) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर भी ड्रोन हमले की खबर है।

ईरानी रेड क्रिसेंट के अनुसार, हमलों में अब तक 787 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 176 बच्चे शामिल हैं। विशेष रूप से दक्षिणी ईरान के मीनाब में एक प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में 165 बच्चों और स्टाफ की मौत की खबर है।

मिनाब में ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच, एक स्कूल पर इजरायली हमले में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान लोग दफनाने की तैयारी कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।