विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान का अमेरिका पर पलटवार, जॉर्डन में दो US एयर बेस पर किया हमला

Updated: Mon, 31 Aug 2026 07:06 AM (IST)

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने जॉर्डन में दो अमेरिकी हवाई अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है।

ईरान का अमेरिका पर पलटवार।

ईरान का अमेरिका पर पलटवार।

HighLights

  1. ईरान ने जॉर्डन में दो अमेरिकी एयर बेस पर हमला किया।

  2. यह हमला लारक द्वीप पर अमेरिकी कार्रवाई का जवाब था।

  3. ईरानी गार्ड्स ने मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया।

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच जंग एक बार फिर शुरू हो गई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि उसने लारक द्वीप पर अमेरिकी-इजरायल हमले के जवाब में जॉर्डन में दो अमेरिकी हवाई अड्डों पर एक संयुक्त बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है।

तस्नीम न्यूज द्वारा दिए गए बयान में, IRGC ने कहा कि इससे तकनीकी और रखरखाव के बुनियादी ढांचे और उन क्षेत्रों को निशाना बनाया जहां अजराक में मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस और किंग हुसैन एयर बेल पर लड़ाकू जेट तैनात थे। दावा किया गया है कि इससे भारी क्षति हुई है।

हमलों से होर्मुज पर कमजोर नहीं होगा ईरान का नियंत्रण- IRGC

गर्ड्स ने चेतावनी दी है कि हमलों का लगातार जोरदार जवाब दिया जाएगा और कहा कि हमलों से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण कमजोर नहीं होगा।

अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में लराक द्वीप पर ईरान के दो लॉन्च सिस्टम पर हमला कर दिया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि जुलाई के आखिर के बाद ईरान क्षेत्र पर यह अमेरिका का पहला ज्ञात हमला है।

रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि मैं पुष्टि कर सकता हूं कि आज अमेरिकी सेना ने लराक द्वीप पर ईरान के दो लॉन्चरों पर हमला किया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सेना को होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगों वाले रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी करते देखा गया था।

लराक द्वीप, होर्मुज द्वीप के दक्षिण और केशम द्वीप के पूर्व में स्थित है। तेहरान से, लराक ईरानी राजधानी के दक्षिण पू्र्व की ओर लगभग 1100 किलोमीटर दूर है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, IRGC का दावा- होर्मुज में युद्धपोतों को बनाया निशाना