Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या फिर बंद होगा होर्मुज स्ट्रेट? अमेरिकी नाकाबंदी की वजह से वापस लौटे 21 जहाज, ईरान ने दी वॉर्निंग

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 11:26 AM (IST)

    ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नई शर्तें तय की हैं। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी से अनुमति अनिवार्य होगी, नागरिक जहा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान ने दी चेतावनी। (फोटो क्रेडिट- रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर की डेडलाइन जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनातनी फिर से बढ़ने लगी है। फिलहाल होर्मुज खुलने की घोषणा के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी ने होर्मुज स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे जहाजों के लिए कुछ शर्तें तय की हैं।

    एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि सभी तरह के आवागमन के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स नेवी से अनुमति लेना जरूरी है। नागरिक जहाजों को केवल ईरान द्वारा तय किए गए रास्ते से गुजरने की अनुमति है, जबकि सैन्य जहाजों के वहां से गुजरने पर अभी भी रोक है। अगर इजाजत नहीं ली जाती है तो इसे फिर से बंद कर दिया जाएगा।

    ईरान की 'नई व्यवस्था'

    आईआरजीसी नेवी ने इन शर्तों को एक 'नई व्यवस्था' बताया और कहा कि यह सीजफायर समझौते की शर्तों अनरूप है। हालांकि, इस बयान में उन विवरणों का जिक्र है जिन्हें अराघची ने तब स्पष्ट नहीं किया था, जब उन्होंने यह घोषणा की थी कि संघर्ष-विराम के दौरान सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग पूरी तरह से खुला है।

    अराघची ने क्या कहा था?

    उन्होंने कहा था, "लेबनान में संघर्ष-विराम के अनुरूप होर्मुज स्ट्रेट से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का मार्ग, संघर्ष-विराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है। यह उस समन्वित मार्ग पर होगा जिसकी घोषणा इस्लामिक गणराज्य ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले ही की जा चुकी है।"

    इससे पहले, ईरान के कई सरकारी मीडिया संस्थानों ने अराघची की घोषणा का विरोध किया था। तस्नीम ने उनकी पोस्ट की आलोचना करते हुए उसे "त्रुटिपूर्ण और अधूरा" बताया और चेतावनी दी कि इस पोस्ट ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के संबंध में अनावश्यक अस्पष्टता पैदा कर दी है।

    ट्रंप ने भी की पुष्टि

    इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि भी की कि होर्मुज स्ट्रेट "पूरी तरह से खुला" है। ट्रंप ने लिखा, "ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि ईरान का जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और पूरी तरह से आवाजाही के लिए तैयार है। धन्यवाद!"

    यह भी पढ़ें: होर्मुज खुलने के बाद ट्रंप ने चिनफिंग से क्यों कहा- खुश तो बहुत होंगे आप?