'1 घंटे में 7 दावे, सभी झूठे', ट्रंप के होर्मुज नाकाबंदी पोस्ट पर ईरान का पलटवार
ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि नौसैनिक नाकेबंदी जारी रही तो तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा। ...और पढ़ें

ट्रंप के होर्मुज नाकाबंदी पोस्ट पर ईरान का पलटवार। (रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान की संसद स्पीकर, मोहम्मद बाकेर गालिबफ ने डोनल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका अपनी नौसेनिक नाकेबंदी जारी रखता है, तो तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा। यह चेतावनी तब आई है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी।
गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट में जोर देकर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना तय रास्ते के हिसाब से और ईरानी मंजूरी के साथ ही होगा। उन्होंने कहा कि नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा।
एक घंटे में सात दावे, सभी झूठे- गालिबफ
ईरानी संसद के स्पीकर ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने एक घंटे में सात दावे किए, जिनमें से सभी झूठे थे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे दावे असल में क्या थे।
होर्मुज सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खुला- ईरान
यह बयान ईरान की उस घोषणा के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें कहा गया था कि संघर्ष-विराम की बाकी अवधि के लिए होर्मुज सभी कमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह खुला है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "लेबनान में संघर्ष-विराम के तहत, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी व्यापारिक जहाजों के गुजरने को संघर्ष-विराम की बाकी अवधि के लिए पूरी तरह खुला घोषित किया जाता है। यह उसी तय रास्ते पर होगा, जिसकी घोषणा ईरान के बंदरगाह और समु्द्री संगठन ने पहले ही कर दी थी।"
होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी जारी रहेगी- ट्रंप
इसके जवाब में ट्रंप ने साफ कि होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकाबंदी तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान के साथ उनका लेन-देन पूरा नहीं हो जाता। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि यह प्रक्रिया बहुत तेजी से पूरी हो जाएगी, क्योंकि अटके हुए मुद्दों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है।
गालिबफ ने कहा, 'वे इन झूठों से युद्ध नहीं जीते और न ही वे बातचीत में कहीं पहुंच पाएंगे। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है या बंद, और इसे नियंत्रिक करने वाले नियम क्या होंगे, यह जमीन पर तय होगा, सोशल मीडिया पर नहीं।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।