इजरायल में संसद भंग, आम चुनाव की राह साफ; कार्यवाहक PM बने रहेंगे नेतन्याहू
इज़रायल में 27 अक्टूबर को होने वाले आम चुनाव से पहले संसद भंग कर दी गई है। बेंजामिन नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, लेकिन इस दौरान सरकार ...और पढ़ें

कार्यवाहक PM नेतन्याहू(फाइल फोटो)
HighLights
इज़रायल की संसद 27 अक्टूबर चुनाव से पहले भंग।
बेंजामिन नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।
सरकार चुनाव तक कोई बड़ा नीतिगत फैसला नहीं लेगी।
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व शुक्रवार को संसद विघटित हो गई। इससे पहले संसद ने बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के लंबित विधेयकों को पारित किया।
इजरायली संसद नीसेट का अधिवेशन ग्रीष्मावकाश के बाद शुक्रवार को ही शुरू हुआ था और कुछ घंटों की कार्यवाही के बाद उसे विघटित करने का प्रस्ताव पारित हुआ।
अब 27 अक्टूबर के चुनाव में निर्वाचित होने वाले सदस्यों से संसद के नए सदन का गठन होगा। करीब तीन महीने बाद होने वाले चुनाव तक नेतन्याहू को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करना होगा और उस दौरान सरकार को बड़ा नीतिगत फैसला नहीं ले सकेगी।
जाहिर है गाजा और लेबनान में लड़ाई की स्थितियों और ईरान के आसन्न हमले के खतरे के बीच इजरायल के लिए यह मुश्किल दौर होगा। वैसे इजरायल बीते तीन वर्षों से युद्ध के दौर से गुजर रहा है।
आगामी चुनाव में नेतन्याहू के नेतृत्व वाले गठबंधन को पूर्व प्रधानमंत्री व लोकप्रिय मध्यमार्गी नेता नाफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन की चुनौती का सामना करना होगा।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)