Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इजरायल ने लेबनान में वरिष्ठ हमास नेता को बनाया निशाना, हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान तेज

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM (IST)

    इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह और हमास के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान हमास के वरिष्ठ वित्तीय संचालक वालिद मोहम्मद दीब को मार गिराया गया, जो सं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    इजरायल ने लेबनान में वरिष्ठ हमास नेता को बनाया निशाना (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल ने रविवार को लेबनान में हिजबुल्ला और हमास के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाया। इजरायली सेना (आइडीएफ) ने हमास के वरिष्ठ वित्तीय संचालक वालिद मोहम्म्द दीब को मार गिराया।

    आइडीएफ के अनुसार वह लेबनान में हमास के वित्तीय नेटवर्क का प्रमुख हिस्सा था और संगठन की विभिन्न गतिविधियों के लिए धन हस्तांतरण में अहम भूमिका निभा रहा था। इजरायली सेना ने एक्स पर कहा कि दीब हमास के केंद्रीय वित्तीय तंत्र के अधीन काम करता था और यहूदिया-समरिया, लेबनान तथा अन्य देशों में धन पहुंचाने के साथ-साथ सीरिया और लेबनान से लड़ाकों की भर्ती भी करता था।

    इजरायल ने हिजबुल्ला के खिलाफ अभियान तेज करते हुए लेबनान में लितानी नदी पर बने मुख्य पुल और इमारतों को भी निशाना बनाया। दक्षिणी सीमा के पास स्थित घरों को भी सेना ने गिराना तेज कर दिया है। आइडीएफ का मानना है कि इन घरों में हिजबुल्ला हथियार और गोला बारूद भंडार बनाए गए हैं।

    सेना ने क्या कहा?

    पुल को गिराने से पहले इजरायली सेना ने कुछ समय पहले इसकी घोषणा कर दी थी। सेना का मानना है कि हिजबुल्ला इस पुल का इस्तेमाल इजरायल पर हमले के लिए करते थे। वहीं, हिजबुल्ला के हमले में पहली बार एक इजरायली नागरिक की मौत हुई।

    इजरायल के हमले में अब तक लेबनान में 1000 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 120 बच्चे, 80 महिलाएं और 40 चिकित्साकर्मी शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहा कि पिछले 10 दिनों में लेबनान में 10 पुल ध्वस्त किए गए हैं।

    'तेल ही नहीं, पानी के लिए भी तरसा देंगे...', होर्मुज पर ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान; दी चेतावनी