विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘अपने असली दुश्मन को पहचानें’, मोजतबा खामेनेई ने खाड़ी देशों को लिखी चिट्ठी

Updated: Sun, 30 Aug 2026 06:09 PM (IST)

ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है।

मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों को लिखी चिट्ठी में किया आह्वान(फाइल फोटो)

मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों को लिखी चिट्ठी में किया आह्वान(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने रविवार को एक लिखित संदेश जारी करते हुए क्षेत्र के मुस्लिम देशों से संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। यह संदेश मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के छह महीने पूरे होने पर सामने आया है।

शिया मुसलमानों द्वारा पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि इस्लामी मुल्कों की समस्याओं का समाधान आपसी एकता, सौहार्द और भलाई के रास्ते पर एक-दूसरे के सहयोग में निहित है।

मुजतबा खामेनेई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद पर हो, यदि ऐसा कोई कदम उठाता है जिससे मुसलमानों में फूट पड़ती है या टकराव की स्थिति बनती है। चाहे वह जाने-अनजाने में हो या जानबूझकर वह केवल इस्लाम के दुश्मनों के मंसूबों को पूरा कर रहा है।

असली दुश्मन को पहचानें

28 फरवरी को युद्ध की शुरुआत में अपने पिता अली खामेनेई के मारे जाने के तुरंत बाद सत्ता संभालने वाले मुजतबा खामेनेई अपनी नियुक्ति के बाद से अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। इसके साथ ही, ईरानी प्रशासन की ओर से अब तक उनका कोई भी आधिकारिक वीडियो या ऑडियो जारी नहीं किया गया है।

सर्वोच्च नेता ने क्षेत्र के शासकों से अमेरिका और इजरायल का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपने असली दुश्मन को पहचानें, उसकी रणनीति को समझें और उसका डटकर मुकाबला करें।

गौरतलब है कि युद्ध के दौरान ईरान ने मध्य पूर्व के कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, जिनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, कुवैत, कतर और बहरीन शामिल हैं। इसके बाद से इन राष्ट्रों के साथ ईरान के कूटनीतिक रिश्तों में तनाव बढ़ गया है।

सामाजिक एकजुटता पर जोर

ईरान की प्रमुख नीतियों पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार रखने वाले खामेनेई ने देश के नागरिकों और अधिकारियों से भी आपसी मतभेदों को भुलाकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ एक साथ आने की अपील की।

शुक्रवार को दिए गए अपने पिछले बयान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि ईरानी जनता को इस सेवक की यही सलाह है कि वे आपस में किसी भी प्रकार का मतभेद न पनपने दें।

उन्होंने अपने शुक्रवार के संदेश में स्पष्ट करते हुए कहा था, मैं दृढ़ता के साथ घोषित करता हूं कि सामाजिक एकजुटता को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित है।

यह भी पढ़ें- अंधेरे में छिपी सिर्फ एक आवाज... आखिर कहां गायब हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई?

यह भी पढ़ें- ईरान ने जारी किया मोजतबा खामेनेई का सरप्राइज वीडियो, जिंदा नहीं होने की लग रही थी अटकलें