Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत; मंत्रालय ने दी जानकारी

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 04:53 PM (IST)

    कतर के क्षेत्रीय जल में रविवार तड़के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कतर बड़ी खबर सामने आई है। कतर के क्षेत्रीय जल (टेरिटोरियल वॉटर) में रविवार तड़के हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।

    स्थानीय मीडिया और एपी (AP) की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में एक व्यक्ति पहले लापता था, जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। खाड़ी देश के अधिकारियों ने अब तक 7 मौतों की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

    रेस्कयू ऑपरेशन जारी

    कतर के रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, हेलीकॉप्टर क्रैश होने के तुरंत बाद उनकी विशेष टीमें देश के क्षेत्रीय जल में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।

    ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव टीम, और आंतरिक सुरक्षा बल के कतर अंतर्राष्ट्रीय तलाशी और बचाव समूह के साथ मिलकर, आपसी तालमेल से चलाए जा रहे हैं।

    कतर के गृह मंत्रालय ने पहले बताया था कि समुद्री इलाके में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद लापता लोगों की तलाश और बचाव के लिए चल रहे ऑपरेशन के तहत, हेलीकॉप्टर में सवार सात में से छह लोग मिल गए हैं।

    जो लोग मिले हैं उनकी मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि स्पेशल टीमें आखिरी लापता व्यक्ति को ढूंढने के लिए अपना इंटेंसिव ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

    पश्चिम एशिया में चरम पर तनाव

    बता दें कि हेलीकॉप्टर में सवार लोगों से संबंधित विवरण अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव शुरू हो गया था। ईरान ने भी पलटवार किया।

    ईरान ने खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। इससे कतर, बहरीन, कुवैत और यूएई व जॉर्ड और सऊदी अरब पर हमले झेलने पड़े। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी बंद करने की घोषणा कर दी है।