विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूती लड़ाकों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान छेड़ेगी सऊदी और यमनी सेना, कब्जे से वापस छीने जाएंगे सभी रणनीतिक ठिकाने

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:00 AM (IST)

सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार की सेना हूती लड़ाकों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ेगी, जिसका उद्देश्य रणनीतिक ठिकानों को वापस लेना है।

हूती लड़ाकों के खिलाफ यमन और सऊदी सेना का बड़ा सैन्य अभियान शुरू (फोटो-रॉयटर्स)

हूती लड़ाकों के खिलाफ यमन और सऊदी सेना का बड़ा सैन्य अभियान शुरू (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अदन। सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार की सेना अब हूती लड़ाकों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ेगी और पिछले महीने जिन रणनीतिक ठिकानों पर हूती ने कब्जा कर लिया था अब उन्हें वापस लिया जाएगा।

इस अभियान में सऊदी अरब की वायुसेना हवाई हमले करेगी जबकि जमीन पर यमन की सेना हूती लड़ाकों से लड़ेगी।

यह एलान यमन के राष्ट्रपति राशद अल-अलीमी ने टेलीविजन पर दिए संदेश में किया है। इस बीच हूती ने बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से रियाद और खुरैस में स्थित तेल कंपनी अरामको के ठिकानों पर हमले किए हैं। इन हमलों से दोनों ठिकानों में आग लग गई है।

हूती ने कहा है कि उसने अरामको पर हमले सऊदी अरब के उसके नियंत्रण वाले इलाकों पर हवाई हमलों के जवाब में किए हैं।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)