होर्मुज खुलने के दावे पर शिपिंग कंपनियां सतर्क, जोखिम उठाने को तैयार नहीं
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के दावे के बावजूद वैश्विक शिपिंग कंपनियां पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि “जलडमरूमध्य खुला ...और पढ़ें

अमेरिकी नाकेबंदी से संशय में जहाज कंपनियां (फोटो- रॉयटर)
न्यूयॉर्क टाइम्स, वाशिंगटन। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के दावे के बावजूद वैश्विक शिपिंग कंपनियां पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि “जलडमरूमध्य खुला है'' और “आवागमन की पूरी आजादी'' दो अलग बातें हैं।
समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञ और 'टैंकर वार्स' के लेखक मार्टिन नावियास ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के दावों को सावधानी से देखना चाहिए, क्योंकि यह वास्तविक 'फ्रीडम आफ नेविगेशन' की गारंटी नहीं देता।
अमेरिकी नाकाबंदी और बढ़ती अनिश्चिततास्थिति को और जटिल बनाते हुए अमेरिका ने होर्मुज के पूर्वी हिस्से में नाकाबंदी कर रखी है, जिसका उद्देश्य ईरान और उससे जुड़े जहाजों की आवाजाही रोकना है।
यूएस सेंट्रल कमांड के अनुसार, अब तक 19 वाणिज्यिक जहाजों को निर्देश देकर वापस ईरानी बंदरगाहों की ओर लौटाया गया है। कमांड का दावा है कि नाकाबंदी के दौरान कोई भी जहाज अमेरिकी निगरानी से बच नहीं सका। इस कदम ने शिपिंग कंपनियों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।
कंपनियां सतर्क, सामान्य होने में लग सकता है समयईरान के आश्वासनों के बावजूद बड़ी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियां फिलहाल जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।
केप्लर के विश्लेषक एलेक्सिस एलेंडर के मुताबिक, कागजों पर स्थिति बेहतर दिख सकती है, लेकिन वास्तविक तौर पर जहाजों की आवाजाही सामान्य होने में कई हफ्ते लग सकते हैं।
युद्ध के दौरान फारस की खाड़ी में करीब 900 जहाज फंसे रहे, जिससे आपूर्ति श्रृंखला पर भी असर पड़ा। हालांकि, कुछ छोटी शिपिंग कंपनियां कम लागत पर बीमा कवर मिलने की स्थिति में धीरे-धीरे परिचालन फिर शुरू कर सकती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।