बंदूकों की गूंज थमी, अपनों की ओर बढ़े कदम, युद्धविराम के बाद हजारों लेबनानी अपने घर लौटने की कोशिश में
हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई के कारण हजारों परिवार विस्थापित हो गए थे। शुक्रवार को बड़े पैमाने पर लोग दक्षिणी लेबनान जाने वाले मुख्य रा ...और पढ़ें

युद्धविराम के बाद हजारों लेबनानी अपने घर लौटने की कोशिश में (फोटो- एक्स)
न्यूयॉर्क टाइम्स, बेरुत। हिजबुल्ला के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई के कारण हजारों परिवार विस्थापित हो गए थे। शुक्रवार को बड़े पैमाने पर लोग दक्षिणी लेबनान जाने वाले मुख्य राजमार्ग पर उमड़ पड़े। 10 दिन का युद्धविराम लागू होने के बाद लोग अब अपने घर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।
युद्धविराम की खबर से उत्तरी इजरायल के कई लोगों को राहत मिली है, जो सात सप्ताह से हिजबुल्ला के रॉकेट हमलों का सामना कर रहे थे। युद्धविराम लागू होने के बाद से इजरायल में किसी रॉकेट हमले की सूचना नहीं मिली है।
वैसे युद्धविराम को लेकर सीमा के दोनों ओर लोगों ने निराशा भी जताई है। इजरायल में स्थानीय अधिकारियों ने हिजबुल्ला को सैन्य रूप से निष्कि्रय किए जाने से पहले युद्धविराम की घोषणा की आलोचना की।
दूसरी तरफ, दक्षिण की ओर जा रहे हजारों लेबनानी लोगों के लिए युद्धविराम की कम अवधि एक प्रमुख चिंता का विषय थी। इससे पहले इजरायली सेना और ईरान समर्थित लेबनानी आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के बीच लड़ाई ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम समझौते को खतरे में डाल दिया था।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इजरायल अब लेबनान पर बमबारी नहीं करेगा। अमेरिका ने उसे ऐसा करने से पूरी तरह रोक दिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।