Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहरीन पर हमले की वजह ईरानी ड्रोन या अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल? सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM (IST)

    9 मार्च को बहरीन में हुए विस्फोट का कारण अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल थी, न कि ईरानी ड्रोन। वीडियो और सैटेलाइट विश्लेषण से इस बात की पुष्टि हुई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बहरीन में अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल से हुआ था हमला (फोटो-रॉयटर्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में अमेरिका के सहयोगी बहरीन में विस्फोट अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल के कारण हुआ था।

    वीडियो और सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि बहरीन में विस्फोट में शामिल इंटरसेप्टर मिसाइल को संभवत: अमेरिका-संचालित पैट्रियट वायु रक्षा बैटरी से दागा गया था।

    बहरीन पर मिसाइल अटैक

    बहरीन ने भी शनिवार को पहली बार स्वीकार कर लिया कि सिट्रा द्वीप के महाज्जा इलाके में हुए विस्फोट में पैट्रियट मिसाइल शामिल थी।

    अमेरिका ने 9 मार्च को हुए विस्फोट के लिए ईरानी ड्रोन हमले को जिम्मेदार ठहराया था। इस विस्फोट में बच्चों समेत 32 लोग घायल हुए हैं।

    हमले के दिन अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा था कि बहरीन के रिहायशी इलाके पर ईरानी ड्रोन से हमला हुआ था, लेकिन बहरीन और वाशिंगटन ने इसके कोई साक्ष्य नहीं दिए।

    पैट्रियट अमेरिकी सेना की लंबी से मध्यम दूरी की विमान और मिसाइल रक्षा प्रणाली है और यह अमेरिका और सहयोगी देशों की हवाई सुरक्षा की रीढ़ है।

    मोंटेरे स्थित मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर जेफरी लुईस और शोध सहयोगी सैम लेयर और माइकल ड्यूट्समैन ने उपग्रह तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर दावा किया कि मिसाइल संभवत: लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित अमेरिकी पैट्रियट बैटरी से दागी गई थी।

    पैट्रियट मिसाइल से हमला

    इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में संदिग्ध पैट्रियट मिसाइल कम ऊंचाई पर उत्तर-पूर्वी दिशा में गर्जना करती दिखाई दे रही है। फिर वह नीचे की ओर मुड़ी और आंखों से ओझल हो गई। 1.3 सेकंड बाद दूर से तेज रोशनी दिखाई दी, जो उसके विस्फोट का संकेत थी।

    कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में डिजिटल फोरेंसिक के विशेषज्ञ प्रोफेसर हानी फरीद ने वीडियो की समीक्षा की ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया गया था। उन्होंने पाया कि वीडियो के नकली होने का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है।

    विश्लेषण में कहा गया है कि संभवत: पैट्रियट मिसाइल को कम ऊंचाई पर उड़ रहे ड्रोन को निशाना बनाकर दागा गया था और मिसाइल और ड्रोन के विस्फोट से धमाका हुआ। पैट्रियट मिसाइल ने एक ईरानी ड्रोन को रोका और दोनों हवा में ही फट गए।

    (समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

    यह भी पढ़ें- 'लिटिल इंडिया' कहलाता है ईरानी हमले का शिकार इजरायली शहर डिमोना, बाजार में उपलब्ध हैं चाट व जलेबी से लेकर भेलपूड़ी तक

    यह भी पढ़ें- ईरान की मिसाइल टेक्नोलॉजी का खुलासा: खाड़ी देशों पर शहाब-सज्जील से वार, इजरायल पर सौमार से बरसा रहा कहर