विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 4.9 तीव्रता से कांपी धरती; 220 किमी गहराई में था केंद्र

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:07 AM (IST)

अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 220 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। नेशनल सेंटर ...और पढ़ें

अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में 4.9 तीव्रता का भूकंप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है।

भारतीय समय अनुसार यह भूकंप तड़के 01:57:24 बजे आया, जिसका केंद्र जमीन से 220 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र 36.602 उत्तरी अक्षांश और 71.084 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

गनीमत यह रही कि जमीन के अंदर ज्यादा गहराई में केंद्र होने के कारण अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

(न्यूज एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)