विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में खाने के पैकेटों पर लगे भारत विरोधी स्टीकर, सांसद ने जताया विरोध; बोले- नस्लवाद की जगह नहीं

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:04 PM (IST)

ऑस्ट्रेलिया के सेसनॉक में सुपरमार्केट के सामान पर भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाते हुए नस्लवादी स्टिकर लगाए गए हैं। इन स्टिकरों में आपत्तिजनक सामग्री है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाया गया।

  2. सुपरमार्केट के सामान पर नस्लवादी स्टिकर लगाए गए।

  3. स्थानीय सांसद ने इसे घिनौना नस्लवादी कृत्य बताया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीयों को निशाना बनाने की वारदात सामने आई है। इस बार भारतीय मूल के लोगों पर स्टिकर के जरिए निशाना साधा गया है। इस स्टिकर में एक शख्स सड़क पर शौच करते दिख रहा है और लिखा है क्या यहीं आपकी संस्कृति है? हमें यह पसंद नहीं।

ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के सेसनॉक शहर का है। जहां सुपर स्टोर में रखे सामान पर स्टिकर लगा है जिसमें शौच करते हुए इंसान की तस्वीर लगी है। इसके साथ ही स्टिकर पर क्यूआर कोड लगा है। इसे स्कैन करने पर फाइट फॉर ऑस्ट्रेलिया अभियान से जुड़ने के लिए पेज खुलता है।

क्यों उठा विवाद

स्टिकर पर ये लिख कर दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया की 32 फीसदी आबादी विदेशों में जन्म ली है। इनमें भारत सबसे ऊपर है। स्टिकर लगाने वाले समूह ने ये मांग की है कि ऐसे लोगों को देश छोड़ कर अभी चले जाना चाहिए।

Racism

सांसद ने बताया घिनौना नस्लवादी कंटेट

उस इलाके के संघीय सांसद डी. रिपाचोली ने ऐसे कृत्य की निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को घिनौना नस्लवादी कंटेट बताया है। रिपाचोली ने कहा कि हंटर क्षेत्र में नफरत और बंटवारा फैलाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया जाएगा।

लोकेशन शेयर करने पर होगी रिपोर्ट

उन्होंने कहाक कि सेसनॉक में नस्लवाद की कोई जगह नहीं है। इन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने नस्लवादी बकवास बंद करने की चेतावनी भी दी। रेपाचोली ने उन लोगों से अपील की जिन्हें ये स्टिकर दिखें, वे अपनी लोकेशन साझा करें ताकि इनकी रिपोर्ट की जा सके और इन्हें हटाया जा सके।